लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन करें
Updated at : 16 May 2018 4:49 AM (IST)
विज्ञापन

जिले के 1291 विद्यालयों ने कनेक्शन लेने के लिए विद्युत विभाग को आवेदन दे रखा है़ गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने सर्व शिक्षा अभियान की राशि से लंबित पड़ी योजनाओं को 15 दिन के अंदर पूरा करने या राशि वापस करने के निर्देश दिये है़ं मंगलवार को समाहरणालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में जिला […]
विज्ञापन
जिले के 1291 विद्यालयों ने कनेक्शन लेने के लिए विद्युत विभाग को आवेदन दे रखा है़
गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने सर्व शिक्षा अभियान की राशि से लंबित पड़ी योजनाओं को 15 दिन के अंदर पूरा करने या राशि वापस करने के निर्देश दिये है़ं मंगलवार को समाहरणालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में जिला शिक्षा अधीक्षक, बीइइओ, एडीपीओ, एपीओ, बीपीओ, जेइ व परिवर्तन दल के सदस्यों के साथ आयोजित बैठक में उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की़ उपायुक्त ने बैठक में इस बात पर नाराजगी जाहिर की कि राशि विद्यालय के सचिव आदि के खाते में निर्गत किये जाने के बावजूद न तो काम पूरा किया जा रहा है और न ही राशि वापस की जा रही है़ उपायुक्त ने इससे संबंधित असमायोजित राशि का समायोजन 29 मई तक करने का निर्देश सभी बीइइओ व कनीय अभियंताओं को दिया़
बैठक में बताया गया कि सर्व शिक्षा अभियान की राशि से एसीआर भवन निर्माण के लिए 410 विद्यालय तथा शौचालय निर्माण के लिए 130 विद्यालयों में 12 करोड़ रुपये भेजे गये है़ं इसमें राशि रखने के बावजूद काम नहीं करनेवाले 34 सचिवों पर सर्टिफिकेट केस दर्ज किया गया है़ बैठक में उपायुक्त ने बीइइओ व कनीय अभियंताओं को संबंधित बीडीओ से मिलकर सभी विद्यालयों में शौचालय, हैंडवाश यूनिट लगाने व पीने के पानी से संबंधित व्यवस्था पूरी कर प्रतिवेदन जमा करने को कहा़ इस दौरान बताया गया कि जिले के 1510 विद्यालयों में से मात्र 387 में ही हैंडवाश यूनिट लगाया जा सकता है़ उपायुक्त ने गरमी की छुट्टी में सभी विद्यालयों में वायरिंग व बिजली कनेक्शन लगाने का कार्य पूरा करने के निर्देश दिये़ इस दौरान बताया गया कि जिले के 1291 विद्यालयों ने कनेक्शन लेने के लिए विद्युत विभाग को आवेदन दे रखा है़ लेकिन कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है़ अभी तक मात्र 119 विद्यालयों में ही कनेक्शन हो सका है़ उपायुक्त ने सभी लंबित कार्यों को पूर्ण नहीं करने पर शिक्षकों को निलंबित करने तथा पारा शिक्षकों को कार्यमुक्त करने की चेतावनी दी गयी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




