वाहन चेकिंग में हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार
Updated at : 16 May 2018 4:48 AM (IST)
विज्ञापन

मेराल थाना के दुलदुलवा गांव निवासी है सदाकद अंसारी गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने मंगलवार को चिनिया रोड में कल्याणपुर गांव से आगे वाहन चेकिंग के दौरान सदाकद अंसारी नामक एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है़ गिरफ्तार अपराधी मेराल थाना के दुलदुलवा गांव निवासी सदरुद्दीन अंसारी का पुत्र है़ इसकी जानकारी देते […]
विज्ञापन
मेराल थाना के दुलदुलवा गांव निवासी है सदाकद अंसारी
गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने मंगलवार को चिनिया रोड में कल्याणपुर गांव से आगे वाहन चेकिंग के दौरान सदाकद अंसारी नामक एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है़ गिरफ्तार अपराधी मेराल थाना के दुलदुलवा गांव निवासी सदरुद्दीन अंसारी का पुत्र है़ इसकी जानकारी देते हुए एसपी मो अर्शी ने बताया कि अपराध नियंत्रण हेतु चिनिया रोड में कल्याणपुर पेट्रोल पंप के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था़
इसी दौरान सदाकत अंसारी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली़ उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा, आठ एमएम की एक जिंदा गोली, एक बिना नंबर की हीरो होंडा स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है़ गिरफ्तारी के बाद सदाकत के विरुद्ध गढ़वा थाना में (कांड संख्या 182/18) भादवि की धारा 414 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है़ गिरफ्तारी के बाद सदाकत ने पुलिस को बताया कि वह अपने अन्य सहयेागी रियासत अंसारी के साथ कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है़ इसमें रंका थाना कांड संख्या 8-18, 38-18 व गढ़वा थाना कांड सांख्या 142-18 एवं 168-18 शामिल है़
ये सभी लूटकांड का मामला है़ सदाकत के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर लूटी गयी विवो मोबाइल उसके घर से बरामद किया गया़ साथ ही रंका थाना क्षेत्र से लूटी गयी बिना नंबर की हीरो होंडा मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया है़ उक्त छापामारी गढ़वा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में की गयी थी़ छापामारी में एसआइ अशोक कुमार मंडल, एएसआई अभिमन्यु कमार सिंह, सनमुख राम, आरक्षी काशीनाथ वर्मा, शिवकुमार पासवान व वाहन चालक शंभु राम शामिल थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




