सैनिक कल्याण कोष के लिए प्राचार्य ने दिये चेक

गढ़वा. शहर के मदरसा रोड सोनपुरवा स्थित ब्राइट फ़्यूचर स्कूल में गुरुवार को राष्ट्रीय झंडा दिवस मनाया गया़ झंडा दिवस पर स्कूली बच्चों ने सेना कल्याण निधि फंड के लिए इकट्ठा की राशि विद्यालय की प्राचार्य सुनीता विश्वकर्मा द्वारा पुलिस अधीक्षक मो अर्शी को सौंपा गया़ इसके पूर्व विद्यालय परिसर में बच्चों को संबोधित करते […]
गढ़वा. शहर के मदरसा रोड सोनपुरवा स्थित ब्राइट फ़्यूचर स्कूल में गुरुवार को राष्ट्रीय झंडा दिवस मनाया गया़ झंडा दिवस पर स्कूली बच्चों ने सेना कल्याण निधि फंड के लिए इकट्ठा की राशि विद्यालय की प्राचार्य सुनीता विश्वकर्मा द्वारा पुलिस अधीक्षक मो अर्शी को सौंपा गया़ इसके पूर्व विद्यालय परिसर में बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि सैनिकों के बदौलत ही हमारा देश सुरक्षित है़ जब हम सोते हैं, तो सेना जगकर देश की सीमा की पहरेदारी करती है़.
उन्होंने कहा कि हर विषम परिस्थिति में सेना दुश्मन से लोहा लेने को तैयार रहती है. चाहे ठंड हो तथा गर्मी हो या बरसात़ झंडा दिवस पर सभी देशवासियों को उनके कल्याण के लिए अपना योगदान करना चाहिए़ इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मधुबाला पाठक, सगुफी नाज़नीन, सुनीता पटेल, मयंक विश्वकर्मा, इरशाद आलम, खुशबू विश्वकर्मा, रश्मि सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




