भूमि विवाद में मारपीट, छह घायल
Updated at : 23 Nov 2017 12:32 PM (IST)
विज्ञापन

भंडरिया: भंडरिया थाना क्षेत्र की फकीराडीह पंचायत के फकीराडीह गांव में बुधवार की सुबह धान की फसल काटने को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गये़ सदरूद्दीन खान की ओर से थाने में दिये आवेदन में कहा गया है कि उनकी 18 वर्षीय बेटी रेहाना खातून व बहू रहीशा […]
विज्ञापन
भंडरिया: भंडरिया थाना क्षेत्र की फकीराडीह पंचायत के फकीराडीह गांव में बुधवार की सुबह धान की फसल काटने को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गये़ सदरूद्दीन खान की ओर से थाने में दिये आवेदन में कहा गया है कि उनकी 18
वर्षीय बेटी रेहाना खातून व बहू रहीशा बीबी अपने खेत में धान काट रही थी़ इसी बीच गांव के ही शिवदत्त सिंह के घर की महिलाएं खेत में लगे धान को अपना बताकर धान का बोझा बांधने लगी.
इसी बात को लेकर दोनों पक्ष की महिलाओं के बीच मारपीट हुई. हल्ला-गुल्ला सुनकर सदरूदीन खान का पुत्र बदरूद्दीन खान, पत्नी सलेहा बीबी व अरशद खान घटनास्थल पर पहुंच बीच-बचाव करने लगे. इसी बीच शिवदत्त सिंह, कपिल देव सिंह, शिव नारायण सिंह, देवनाथ सिंह तलवार, लाठी, डंडा, तमंचा लेकर वहां पहुंच गये और उनके परिवार के लोगों की पिटायी कर दी़ इसमें उसके परिवार के छह लोग घायल हो गये. घायलों ने बताया कि वे सभी लोग अपनी जान मुखिया गीता देवी के घर मे छुपकर बचाया़ .
घायल अरशद खान ने तमंचा लूटकर भंडरिया पुलिस को सौंप दिया है़ इस मामले में आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ घायलों का प्राथमिक उपचार भंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है़ इनमें से तीन की गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल गढ़वा भेजा गया है़ घटना में बदरूद्दीन खान का कान कट गया है़ इस संबंध में थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर जयराम प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. बरामद हथियार की जांच की जा रही है.जिन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है, उनमें शिवनरायण सिंह,देवनाथ सिंह, नजमद्दीन खान,सैफली खान,महफुज खान, मंजूर खान, अकसूद खान, मंसूर खान शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




