East Singhbhum News : शादी में आया युवक नहाने के दौरान तालाब में डूबा, मौत

Published by : AVINASH JHA Updated At : 17 Apr 2025 11:59 PM

विज्ञापन

मुसाबनी के कुदगाड़िया गांव के पुनडुंगरी तालाब में बच्चों संग नहाने गया था सुकलाल, पश्चिम बंगाल के बेलपहाड़ी के किशनपुर गांव का रहने वाला था

विज्ञापन

डुमरिया. मुसाबनी थाना क्षेत्र के कुदगाड़िया गांव के पुनडुंगरी तालाब में गुरुवार को नहाने के क्रम में डूबने से शिव सुकलाल बेसरा (18) की मौत हो गयी. वह अपने परिजनों के साथ कुदगाड़िया गांव में एक शादी समारोह में भाग लेने आया था. परिजन पश्चिम बंगाल के बेलपहाड़ी के किशनपुर गांव के रहने वाले हैं. कुदगाड़िया में रिश्तेदार के घर आज शादी थी. परिजनों मे बताया कि शिव सुकलाल तैरने नहीं जानता था. वह कभी तालाब या नदी में नहाया तक नहीं था. गुरुवार को मां को बिना जानकारी दिये ही गांव के बच्चों के साथ वह तालाब नहाने चला गया.

माता-पिता का इकलौता पुत्र था

तालाब गहरा था जिससे नहाने के क्रम में वह गहरे पानी में चला गया. बाकी बच्चे जब तक घर जाकर शिव सुकलाल की डूबने की जानकारी देते, तब तक काफी देर हो चुकी थी. परिजन तालाब जाकर शिव सुकलाल को पानी से निकाल कर बेहोशी की हालत में डुमरिया सीएचसी लेकर गये, जहां डॉ सुमित साहा ने उसे मृत घोषित कर दिया. शिव सुकलाल अपने माता-पिता का एकमात्र संतान था. इस घटना से पूरा गांव शोकाकुल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AVINASH JHA

लेखक के बारे में

By AVINASH JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola