पोटका : रेलवे अंडरब्रिज में जलजमाव से आवागमन ठप
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
पोटका प्रखंड क्षेत्र में बीती रात हुई हल्की बारिश के बाद टाटानगर-हलुदपुकुर रेलखंड के बीच धोलाडीह टोला बालीडीह रेलवे फाटक नं-8 के अंडरब्रिज में भारी जलजमाव हो गया, जिससे अंडरब्रिज से अवागमन ठप हो गया है.
विज्ञापन
पोटका. पोटका प्रखंड क्षेत्र में बीती रात हुई हल्की बारिश के बाद टाटानगर-हलुदपुकुर रेलखंड के बीच धोलाडीह टोला बालीडीह रेलवे फाटक नं-8 के अंडरब्रिज में भारी जलजमाव हो गया, जिससे अंडरब्रिज से अवागमन ठप हो गया है. जलजमाव से बालीडीह से बिंगबुरु, डांगराडीह, फफडोघुटू, राजाबासा, हातनाबेड़ा, चांदपुर के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वे सीधे रास्ते हाता-टाटा मुख्य पथ नहीं पहुंच पा रहे हैं, बल्कि अन्य रास्ते बाहर निकल पा रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि रेल विभाग के इंजीनियर की यह लापरवाही है, कार्य के समय पानी निकासी पर ध्यान नहीं दिया गया. इससे ग्रामीण परेशान हैं, जिससे लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










