East Singhbhum News : विज्ञान शिक्षा से ही खत्म होंगी सामाजिक कुरीतियां

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 01 Jun 2025 11:50 PM

विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

विज्ञान शिक्षा से ही खत्म होंगी सामाजिक कुरीतियां

विज्ञापन

गालूडीह. विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर रविवार को सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन ने पीरियड व साइंस जन अभियान की शुरुआत की. उमवि धातकीडीह और संस्था के तत्वावधान में घाटशिला प्रखंड के पाथरडीह गांव में ‘पीरियड व साइंस’ विषय पर कार्यशाला की गयी. इसका नेतृत्व धातकीडीह स्कूल की पूर्व छात्रा लीलामणि मुंडा और मौमिता मुर्मू ने किया. झारखंड के पैडमैन तरुण कुमार ने किशोरियों को माहवारी स्वच्छता, स्वास्थ्य, उचित पोषण, सेनेटरी पैड के उपयोग समेत पीरियड के विज्ञान को विस्तार से बताया.

महिलाओं व किशोरियों को रियूजेबल पैड दिये गये :

कार्यक्रम में बाल विवाह के दुष्प्रभाव, बालिका शिक्षा से समाज में आने वाले बदलाव पर भी चर्चा हुई. बताया गया कि विज्ञान शिक्षा से सामाजिक कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है. लीलामणि मुंडा ने बांग्ला और मौमिता मुर्मू ने संताली में अनुवाद कर महिलाओं को बताया. गांव की महिलाएं हर माह महंगा सेनिटरी पैड नहीं खरीद पाती हैं. उनकी समस्या से छुटकारा को लेकर उपस्थित किशोरियों व महिलाओं को पर्यावरण अनुकूल प्रोजेक्ट बाला रियूजेबल पैड दिया गया.

धातकीडीह में हो रहा रियूजेबल पैड का उपयोग :

धातकीडीह गांव की लगभग किशोरियां व महिलाएं दो वर्षों से रियूजेबल पैड का उपयोग कर रही हैं. कार्यक्रम में धातकीडीह उमवि के एचएम साजिद अहमद, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष मालती मुर्मू व बाल संसद की प्रधानमंत्री मानको हांसदा समेत पूरी टीम उपस्थित थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola