East Singhbhum News : बिना मोहलत दिये जबरन दुकान में ताला जड़ा, दुकानदार ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया
Published by : AVINASH JHA Updated At : 17 Mar 2025 11:57 PM
घाटशिला के कापागोड़ा में मकान मालिक की शिकायत पर पहुंची थी पुलिस, मऊभंडार ओपी प्रभारी ने कहा, मारपीट की बात गलत व बेबुनियाद,
घाटशिला. घाटशिला थाना क्षेत्र में हाइवे किनारे कापागोड़ा में टायर दुकान चलाने वाले मोहम्मद राजू अंसारी ने मकान मालिक आनंद सिंह और मऊभंडार पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है. दरअसल, मकान मालिक आनंद सिंह की शिकायत पर सोमवार को मऊभंडार पुलिस दुकान खाली कराने पहुंची थी. इस दौरान हंगामा हुआ. मोहम्मद राजू अंसारी का कहना है कि वह 17 सालों से इस मकान में दुकान चला रहे हैं. इसका किराया दे रहे हैं. उन्होंने मकान खाली करने के लिए एक-दो महीने की मोहलत मांगी थी. उन्हें समय देने के बजाय जबरन दुकान खाली करने के लिए मारपीट की गयी. जबरन दुकान में ताला लगा दिया गया. मारपीट से घायल मोहम्मद राजू अंसारी ने घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया. उसने बताया कि उसके कान में चोट लगी है. उससे सुनने में दिक्कत हो रही है. दूसरी ओर, मऊभंडार ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि आनंद सिंह ने लिखित शिकायत की थी कि मोहम्मद राजू अंसारी उनकी दुकान खाली नहीं कर रहे हैं. उनके अन्य किरायेदारों ने दुकान खाली कर दी है. पिछले एक साल से वह किराया नहीं दे रहा था. मारपीट का आरोप गलत व बेबुनियाद बताया. वे सिर्फ जांच करने गये थे. इस मामले में अब तक प्राथमिकी भी दर्ज नहीं हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










