East Singhbhum: राखा कॉपर कंपनी पर गंभीर आरोप, डीसी के निर्देश पर जांच शुरू

Updated at : 22 Mar 2026 6:58 AM (IST)
विज्ञापन
Rakha mines

Rakha mines

East Singhbhum (जादूगोड़ा): मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत राखा कॉपर पंचायत के मुर्गाघुटू पंचायत क्षेत्र में संचालित क्रिजल स्टार्च प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर गंभीर आरोप लगे हैं. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

विज्ञापन

रंजन
East Singhbhum (जादूगोड़ा): मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत राखा कॉपर पंचायत के मुर्गाघुटू पंचायत क्षेत्र में संचालित क्रिजल स्टार्च प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की गतिविधियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. जिला 20 सूत्री सदस्य सुखो मुर्मी (टिकी मुखी) द्वारा उपायुक्त को सौंपे गए शिकायत पत्र के आधार पर जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने 24 दिसंबर 2025 को दिए गए पत्र में कंपनी पर राष्ट्रीय नियम-कानून, पर्यावरण मानकों, जल संसाधन तथा वन अधिनियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है. शिकायत में कहा गया है कि इथेनॉल उत्पादन के लिए अत्यधिक मात्रा में पानी का उपयोग किया जा रहा है, जिससे स्वर्णरेखा नदी के जलस्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है.

नदी से अवैध रूप से जल निकालने का भी है मामला

इसके अलावा कंपनी पर नदी में अवैध रूप से पंप हाउस निर्माण कर पानी उठाने तथा पाइपलाइन बिछाने का भी आरोप है, जिससे क्षेत्र के किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है. शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि संरक्षित वन क्षेत्र में बिना अनुमति पाइपलाइन बिछाई गई है, जो वन संरक्षण अधिनियम 1980 का उल्लंघन है. शिकायत के अनुसार इन गतिविधियों से पर्यावरण असंतुलन, जल स्रोतों पर दबाव और स्थानीय लोगों की आजीविका पर खतरा उत्पन्न हो रहा है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) कार्यालय ने 17 मार्च 2026 को पत्र जारी कर अनुमंडल पदाधिकारी, घाटशिला को निर्देश दिया है कि शिकायत में लगाए गए सभी बिंदुओं की स्थलीय जांच कर जल्द से जल्द प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए.

राखा माइंस और आसनबनी रेलवे स्टेशन पर घटिया टाइल्स कार्य को लेकर बढ़ा विवाद

राखा माइंस और आसनबनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगाए गए टाइल्स कार्य में भारी अनियमितता सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर आक्रोश बढ़ता जा रहा है. प्लेटफॉर्म पर जगह-जगह टाइल्स उखड़ने और मरम्मत कार्य भी बेहद खराब तरीके से किए जाने के आरोप लगे हैं. इस मुद्दे पर भाजपा जिला मंत्री रोहित सिंह परमार ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रेलवे जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल पर इस तरह की लापरवाही बिल्कुल अस्वीकार्य है. उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म पर लगे टाइल्स कुछ ही समय में उखड़ जाना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है. यह सीधे-सीधे आम जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है. रेलवे प्रशासन और संबंधित ठेकेदार की जवाबदेही तय होनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

उन्होंने आगे कहा कि सरकार और रेलवे यात्रियों की सुविधा के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के कारण उसका कोई लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा है. यदि जल्द ही गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया, तो भाजपा इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करने को बाध्य होगी.

ये भी पढ़ें…

सरहुल विशेष : सूर्य और धरती के विवाह का उत्सव है प्रकृति पर्व सरहुल

ईद और सरहुल के दिन रांची में उड़ीं नियमों की धज्जियां, नो एंट्री में दनादन दौड़े भारी वाहन

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola