बड़ामारा गांव में सड़क बनी तालाब, घरों में घुस रहा गंदा पानी

Updated:
विज्ञापन

बड़ामारा गांव के बीचो-बीच स्थित सड़क पर बना तालाब नुमा गड्ढा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चाकुलिया के बड़ामारा गांव में जर्जर सड़क तालाब में तब्दील हो गई है. जलजमाव से घरों में गंदा पानी घुस रहा है, जिससे डेंगू और मलेरिया फैलने का खतरा बढ़ गया है.

विज्ञापन

चाकुलिया.

विज्ञापन

चाकुलिया में अभी ठीक से बारिश भी नहीं हुई है, लेकिन अल्पवृष्टि के कारण ही सड़कों की हालत बदतर हो चुकी है. चाकुलिया से दिघी होते हुए केरुकोचा जाने वाली मुख्य सड़क बड़ामारा गांव के पास अपनी जर्जरता के चरम पर पहुंच गयी है. गांव के बीच स्थित सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से यह पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गयी है. इस विशाल जलजमाव के कारण बाइक चालकों, साइकिल सवारों और पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करते हुए इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के बाद पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कभी सड़क की सुध नहीं ली. अब यह गंदा पानी सड़क किनारे स्थित घरों में घुसने लगा है.

क्षेत्र में पहले से ही मलेरिया जानलेवा बना हुआ है, ऐसे में ग्रामीणों को डर है कि इस जलजमाव से बड़ामारा में डेंगू और मलेरिया तेजी से पांव पसार सकते हैं. स्थानीय लोगों ने विधायक समीर मोहंती और पंचायत प्रतिनिधियों से सड़क को जल्द दुरुस्त कराने की गुहार लगायी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola