बुरुडीह-टिकरी मार्ग बदहाल, ग्रामीणों ने रास्ता जाम किया

Author Lalan Singh|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन
16जी जाम के दौरान ग्रामीणों से बातचीत करते सांसद व विधायक, 16जी बुरूडीह-टिकरी सड़क निर्माण की मांग को लेकर किया जाम | Prabhat Khabar Network

जाम के दौरान ग्रामीणों से बातचीत करते सांसद व विधायक, बुरूडीह-टिकरी सड़क निर्माण की मांग को लेकर किया जाम | Prabhat Khabar Network

घाटशिला के बुरुडीह-टिकरी मार्ग की जर्जर स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने रास्ता जाम किया। सांसद और विधायक के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

घाटशिला के बुरुडीह में सड़क निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम से पहले गुरुवार को टिकरी गांव के ग्रामीणों ने बुरुडीह-टिकरी सड़क के स्थायी निर्माण की मांग पर रास्ता जाम कर दिया. झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय उमेश कांत महतो के पौत्र देवाशीष महतो के नेतृत्व में महिला-पुरुष सड़क पर उतर आये और सांसद व विधायक से जवाब मांगने लगे.

चार किमी जर्जर सड़क से एंबुलेंस का आना भी मुश्किल

नारेबाजी कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि महज चार किलोमीटर लंबी सड़क इतनी बदहाल है कि गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती है. स्कूली बच्चों और आम ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कई बार प्रशासनिक और जनप्रतिनिधियों को लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला.

सांसद-विधायक के आश्वासन के बाद खुला रास्ता

सूचना मिलते ही सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक सोमेश चंद्र सोरेन मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी. सांसद ने कहा कि ग्रामीणों की मांग जायज है और इस दिशा में लिखित प्रस्ताव केंद्र व राज्य सरकार को भेजा जायेगा. विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि वे पूर्व में भी टिकरी गांव आकर ग्रामीणों की समस्याओं को देख चुके हैं. उन्होंने तत्काल मौके पर मौजूद ठेकेदार को सड़क पर स्लैग बिछाकर आवागमन सुचारु करने का निर्देश दिया. स्थायी सड़क निर्माण के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने का भरोसा दिलाया. इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त किया. इस अवसर पर टिकरी के ग्राम प्रधान नंदो हांसदा, सुखलाल मुर्मू, ननीवाला महतो, बिरसा हांसदा, बलराम सिंह, बुद्धेश्वर मुर्मू सहित ग्रामीण उपस्थित थे.


विज्ञापन
Lalan Singh

लेखक के बारे में

By Lalan Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola