जुगीपाड़ा और रासमंच में श्रद्धालुओं ने खींची आस्था की डोर
फोटो: रथ यात्रा में शामिल | Prabhat Khabar Network
चाकुलिया के जुगीपाड़ा और रासमंच में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई. श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ रथ की रस्सी खींचकर पुण्य लाभ कमाया.
चाकुलिया. चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र और ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ, अग्रज बलभद्र और बहन सुभद्रा की रथयात्रा निकाली गयी. रथ पर सवार होकर महाप्रभु अपने भाई-बहन के साथ मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए. जुगीपाड़ा और नामोपाड़ा रासमंच से श्रद्धालुओं ने रथ की रस्सी खींचकर पुण्य लाभ कमाया. स्थानीय विधायक समीर मोहंती ने भी रथयात्रा में शिरकत कर महाप्रभु की विशेष पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की. सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चाकुलिया थाना प्रभारी राजेश कुमार दलबल के साथ मौजूद रहे. इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, राजेश नमाता, अशोक पति, सुखदेव पति, दिलीप पति, पतित पावन दास, लक्ष्मी नारायण दास और राजू दास आदि उपस्थित थे.
तुलसीबनी आश्रम से भी निकली भव्य यात्रा
उधर, चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत स्थित ऐतिहासिक तुलसीबनी आश्रम से भी अत्यंत श्रद्धा के साथ रथयात्रा निकाली गयी. तुलसीबनी जगन्नाथ मंदिर से महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी के लिए निकले. रथयात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और प्रभु का आह्वान किया. इस अवसर पर आश्रम के पुजारी आनंद ब्रह्मचारी, मोहन माइति और सुकांत नायक समेत कई श्रद्धालु उपस्थित रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए