ढोल-मांदल की थाप पर मौसीबाड़ी पधारे जगत के नाथ

Author Mdparwez|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन
16जी 17- दारीसाई नवकुंज से निकली रथ यात्रा में भीड़. 16जी 18- गालूडीह में निकली रथ यात्रा में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

16जी 17- दारीसाई नवकुंज से निकली रथ यात्रा में भीड़. 16जी 18- गालूडीह में निकली रथ यात्रा में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

गालूडीह के बूढ़ा बाबा मंदिर और दारीसाई नवकुंज धाम से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। जय जगन्नाथ के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

विज्ञापन

संवाददाता, गालूडीह

गालूडीह के प्राचीन बूढ़ा बाबा शिव मंदिर और दारीसाई नवकुंज धाम मंदिर से गुरुवार शाम महाप्रभु श्री जगन्नाथ, अग्रज बलभद्र और भगिनी सुभद्रा की भव्य रथयात्रा गाजे-बाजे और कीर्तन मंडलियों के साथ धूमधाम से निकाली गयी. जय जगन्नाथ के जयघोष से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. बूढ़ा बाबा शिव मंदिर में मुख्य पुजारी विश्वमोहन चटर्जी द्वारा विशेष पूजा-अर्चना के बाद रथयात्रा शुरू हुई. यात्रा बंगालीपाड़ा, गालूडीह बाजार, स्टेशन मार्ग व रेलवे अंडरपास होते हुए मंदिर परिसर स्थित मौसीबाड़ी पहुंची. वहीं, दारीसाई नवकुंज मंदिर में पुजारी संजय मुखर्जी और सुखदेव दास द्वारा संपन्न महापूजा के बाद निकली रथयात्रा खड़िया कॉलोनी, हाइवे व पुतड़ू गांव भ्रमण कर दारीसाई मौसीबाड़ी में संपन्न हुई.रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन करते हुए भक्तिभाव से रथ की पवित्र रस्सी खींची. रास्ते में भक्तों ने महाप्रभु को फल व मिठाइयों का भोग लगाया. आरती के उपरांत हजारों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. इस अवसर पर सुखदेव दास, संजय मुखर्जी, श्यामा पद दास, निर्मल सिंह, गौरचंद्र सिंह, बबलू महतो, प्रबीर दत्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.

सुरक्षा व सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए गालूडीह थाना प्रभारी अंकु कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा.


विज्ञापन
Mdparwez

लेखक के बारे में

By Mdparwez

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola