चाकुलिया में वृंदावन प्रेम मंदिर की तर्ज पर बनेगा दुर्गा पंडाल

Updated:
विज्ञापन
फोटो:  खूंटी पूजन करते दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्य | Prabhat Khabar Network

खूंटी पूजन करते दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्य | Prabhat Khabar Network

चाकुलिया में इस वर्ष दुर्गा पूजा के लिए वृंदावन के प्रेम मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। खूंटी पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

विज्ञापन

चाकुलिया. चाकुलिया नया बाजार स्थित धर्म कांटा परिसर में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू हो गयी है. रथयात्रा के शुभ मुहूर्त में गुरुवार को मां भवानी सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा पंडाल निर्माण के लिए खूंटी पूजन किया गया. भुवनेश्वर से आये पुजारी कौशिक दास ने विधि विधान के साथ खूंटी पूजन संपन्न करायी. कमेटी के गंगा नारायण दास ने कहा कि इस वर्ष पंडाल का निर्माण लगभग 5 लाख रुपये की लागत से वृंदावन के प्रेम मंदिर की तर्ज पर होगा, जो क्षेत्र के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगा. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के कारीगरों द्वारा मां की प्रतिमा का निर्माण अभी से ही शुरू कर दिया गया है. लगभग 2 लाख की लागत से मां दुर्गा की खूबसूरत और आकर्षक प्रतिमा तैयार की जा रही है. मौके पर राजेंद्र पांडे, वीरेंद्र तिवारी, शिवमंगल सिंह, मौसमी मल्लिक, रवि बेरा, रवि तिवारी, सोनू सिंह, मुन्ना महतो, संजय पासवान, राज कुमार, नील दास, आदि उपस्थित थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola