ePaper

East Singhbhum News : पैसे के अभाव में किसी की पढ़ाई नहीं छूटेगी : मंत्री रामदास

Updated at : 23 Mar 2025 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : पैसे के अभाव में किसी की पढ़ाई नहीं छूटेगी : मंत्री रामदास

शिक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए मंत्री ने चार लाभुकों में बांटे 2.45 लाख रुपये के चेक, शिक्षा के लिए फरीन परवीन को 70 हजार, रीना रानी को 50 हजार व दांगी हांसदा को मिला 50 हजार, चिकित्सा के लिए बाघुड़िया की चंचला पात्र को मिला 75 हजार का चेक

विज्ञापन

घाटशिला. झारखंड के स्कूली शिक्षा, साक्षरता एवं निबंधन मंत्री रामदास सोरेन ने शनिवार को घाटशिला के फूलडुंगरी स्थित झामुमो कार्यालय में शिक्षा और स्वास्थ्य सहायता के लिए चार लाभुकों को 2.45 लाख रुपये का चेक प्रदान किया. उन्होंने कहा कि यह सहायता विवेकाधीन कोष से प्रदान की गयी है. इससे जरूरतमंदों को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मदद मिलेगी. विवेकाधीन कोष से बागजाता (मुसाबनी) की छात्रा फरीन परवीन को शिक्षा के लिए 70 हजार रुपये, घाटशिला प्रखंड के राजाबासा की छात्रा रीना रानी महतो को शिक्षा के लिए 50 हजार रुपये, बागजाता के दांगी हांसदा को शिक्षा के लिए 50 हजार रुपये, वहीं स्वास्थ्य सहायता के तहत बाघुड़िया पंचायत की चंचला पात्रा को 75 हजार रुपये का चेक मंत्री ने प्रदान किया. मौके पर मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जरूरतमंदों की हर संभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि गरीब और प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को शिक्षा से वंचित नहीं होने दिया जायेगा. वहीं जरूरतमंद मरीजों को बेहतर इलाज के लिए मदद की जायेगी. पैसे के अभाव में किसी की पढ़ाई नहीं छूटेगी. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम, सोनाराम सोरेन, गोपाल कोइरी, चंचल सरकार, विकास मजूमदार, सत्यजीत कुंडू, सुशील टुडू, बाबूलाल मुर्मू, काजल डॉन, सच्यसाची चौधरी, हीरा सिंह, सत्यजीत कुंडू, बाबूलाल मुर्मू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AVINASH JHA

लेखक के बारे में

By AVINASH JHA

AVINASH JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola