बोड़ाम में बिजली संकट, ग्रामीणों ने बीडीओ से लगायी गुहार
बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर बोड़ाम प्रखंड कार्यालय से बाहर निकलते ग्रामीण। | Prabhat Khabar Network
बोड़ाम के पहाड़पुर पंचायत में बिजली संकट और लो-वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है।
बोड़ाम प्रखंड की पहाड़पुर पंचायत में अनियमित बिजली आपूर्ति और लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान सैकड़ों ग्रामीणों ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया. पहाड़पुर पंचायत के मुखिया अजब सिंह के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने बीडीओ किकू महतो को अपनी मांगों का एक ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों ने बताया कि अतिसंवेदनशील क्षेत्र होने के बावजूद यहां हर दिन कई घंटों तक बिजली बाधित रहती है. कम वोल्टेज के कारण बच्चों की पढ़ाई, खेती-किसानी और स्थानीय व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं. ग्रामीणों ने बीडीओ से जर्जर तारों को बदलने, अलग फीडर की व्यवस्था करने और अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए