घाटशिला में तीन लोगों को सांप ने काटा, दो गंभीर

Author Lalan Singh|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

घाटशिला में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ीं। अनुमंडल अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों में से दो को गंभीर हालत में जमशेदपुर रेफर किया गया, एक का इलाज जारी है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, घाटशिला बरसात शुरू होते ही घाटशिला में सर्पदंश (सांप काटने) की घटनाएं बढ़ने लगी हैं. शनिवार को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में सर्पदंश से पीड़ित तीन मरीज पहुंचे. यहां दो मरीजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया, वहीं एक वृद्ध महिला का इलाज यहीं जारी है. जानकारी के अनुसार, मुसाबनी प्रखंड निवासी बंगाली बैठा (32 वर्ष) और धोबनी गांव निवासी सूरज लोहार (22 वर्ष) को सांप ने काट लिया था. परिजन उन्हें आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे. प्राथमिक उपचार के बाद सूरज लोहार को डॉक्टरों ने एमजीएम रेफर कर दिया, जबकि बंगाली बैठा के परिजन उन्हें खुद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर ले गये. दूसरी ओर, मऊभंडार बी-ब्लॉक की रहने वाली पुट्टी विषई (75 वर्ष) को सर्पदंश के बाद अस्पताल लाया गया. अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आरएन टुडू ने बताया कि वृद्ध महिला पुट्टी विषई को समय पर अस्पताल लाने के कारण उनकी स्थिति फिलहाल नियंत्रण में और स्थिर है. डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola