अभाझापा ने जमशेदपुर से मंगल हेंब्रम को बनाया उम्मीदवार

Updated at : 21 Apr 2024 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
अभाझापा ने जमशेदपुर से मंगल हेंब्रम को बनाया उम्मीदवार

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

अखिल भारतीय झारखंड पार्टी ने जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. बोड़ाम प्रखंड के डांगी गांव निवासी मंगल हेंब्रम को अपना उम्मीदवार बनाया गया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर.

बिष्टुपुर एसएनटीआइ के समीप अखिल भारतीय झारखंड पार्टी केंद्रीय समिति की एक बैठक अध्यक्ष गणेश टुडू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से विचार-विमर्श करने के बाद जमशेदपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी उतारने पर सहमति बनी. प्रत्याशी के लिए पार्टी के कई सदस्यों ने अपना आवेदन केंद्रीय कमेटी को दिया था. केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों ने मंत्रणा करने के बाद बोड़ाम प्रखंड के डांगी गांव निवासी मंगल हेंब्रम को अपना उम्मीदवार घोषित किया. मंगल हेंब्रम सामाजिक कार्यों में लंबे से सक्रिय है. उन्हीं के बदौलत आदिवासी-मूलवासी बहुल इलाकों में उनकी अच्छी पकड़ है. बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष गणेश टुडू, हाबलु कुमार बेरा, फागु बास्के, जोन कच्छप, गुरुचरण दास, विजय दास, जादव राय, अमित टुडू, नीलकमल महतो आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola