ePaper

Exclusive: झारखंड में वैदिक मंत्र सीख रहे आदिवासी बच्चे, शिष्टाचार की शिक्षा दे रहे जम्मू वाले बाबा

Updated at : 12 Jan 2025 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News Tribal Children Vedic Mantra Jammu Wale Baba

आदिवासी बच्चों को वैदिक शिक्षा देते जम्मू वाले बाबा. फोटो : प्रभात खबर

Jharkhand News: झारखंड में आदिवासी बच्चे वैदिक मंत्र सीख रहे हैं. सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले ये बच्चे हर दिन शाम को वैदिक पाठशाला जाते हैं. वहां वेदों का ज्ञान हासिल करते हैं और शिष्टाचार की भी शिक्षा लेते हैं. जम्मू वाले बाबा इनको मंत्र सिखाते हैं.

विज्ञापन

Jharkhand News: जमशेदपुर, निखिल सिन्हा : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा में एक गांव है- कुलटांड़. प्रकृति की गोद में बसे आदिवासी बहुल इस गांव में हो, मुंडा और संताल जनजाति के 28 परिवार रहते हैं. गांव के बच्चे सरकारी स्कूलों में आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ शाम में वैदिक शिक्षा भी ले रहे हैं. अंग्रेजी, गणित और विज्ञान के साथ वेदों की पढ़ाई कर रहे हैं. इसके लिए करीब 2 वर्ष पहले गांव के शिवशक्ति पंचमुखी हनुमान मंदिर में वैदिक पाठशाला की स्थापना की गयी. यहां के बच्चे फर्राटे से संस्कृत में यजुर्वेद और ऋग्वेद के श्लोक बोलते हैं. इन्हें गीता-रामायण के दर्जनों श्लोक कंठस्थ हैं.

दिन में सरकारी स्कूल, शाम में वैदिक पाठशाला जाते हैं बच्चे

हो, मुंडारी और संताली भाषा में बात करने वाले इन बच्चों का संस्कृत में मंत्रोच्चार सुनकर आप मंत्रमुग्ध हो जायेंगे. गांव के बच्चे हर दिन सुबह सरकारी स्कूल जाते हैं और शाम में शिवशक्ति पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर स्थित वैदिक पाठशाला में वेदों की पढ़ाई करते हैं. साथ में भजन-कीर्तन भी करते हैं.

वैदिक पाठशाला में वेद और शिष्टाचार की दी जाती है शिक्षा

वर्तमान में इस पाठशाला में कुल 45 बच्चे आते हैं. हर दिन शाम 5 से 7 बजे तक बच्चों को वेद के साथ शिष्टाचार की शिक्षा दी जाती है. बच्चों को संस्कृत में यजुर्वेद और ऋग्वेद के श्लोक कंठस्थ कराये जाते हैं. बच्चों को सामाजिक कर्तव्य के बारे में भी बताया जाता है. वैदिक पाठशाला की कोशिश है कि यहां पढ़ने वाले बच्चे व्यवहारकुशल हों. उन्हें भी वेद का ज्ञान हो.

इसी मंदिर में चलती है वैदिक पाठशाला. फोटो : प्रभात खबर

संस्कृत और भोजपुरी में भजन-आरती

वैदिक पाठशाला में बच्चे भगवान की आरती संस्कृत और भोजपुरी में भी करते हैं. भोजपुरी भजन भी गाते हैं. उन्हें मंत्रों का महत्व बताया जाता है. बच्चों को बैठने, बोलने और अतिथियों के स्वागत करने के संस्कार भी सिखाए जाते हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रविवार को बच्चे गांवों में निकालते हैं प्रभात फेरी

इस गांव के बच्चे हर रविवार को अलग-अलग गांवों में प्रभात फेरी निकालते हैं. इस दौरान वे गांव-गांव जाकर लोगों को गीता के श्लोक और भजन सुनाते हैं. वेद के बारे में जानकारी देते हैं. गांव के बच्चों से अपील करते हैं कि वे पाठशाला में आकर वेद का ज्ञान लें.

नशा से दूर रहने का देते है संदेश

पाठशाला के बच्चे गांव के लोगों को नशा से दूर रहने का भी संदेश देते हैं. नशा से होने वाली बीमारियों और नुकसान के बारे बताते हैं. इसका असर भी दिखने लगा है. पहले की तुलना में गांवों में नशा करने वालों की संख्या में कमी आयी है.

जमशेदपुर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बच्चों को अपनी परंपरा के बारे में बताना उद्देश्य

वैदिक पाठशाला का संचालन करने वाले मानस सत्संग समिति के संयोजक यज्ञाधीश जम्मू वाले बाबा ने बताया कि गांव के बच्चे जैसे-तैसे पढ़ाई करते थे. उनका जीवन भी कुछ अजीबो-गरीब था. गांव के रामनाथ सिंह ने उनसे संपर्क किया और गांव में वैदिक पाठशाला खोलने तथा बच्चों को शिक्षा देने का आग्रह किया. उनकी बातों से प्रेरित होकर वे एक दिन कुलटांड़ गांव पहुंचे. उन्होंने गांव का भ्रमण किया. बच्चों के आचरण को देखा और फिर उसके बाद गांव के ही मंदिर में वैदिक पाठशाला खोलने की योजना बनायी.

जम्मू वाले बाबा बोले- बच्चों में वेद के ज्ञान का संचार ही उद्देश्य

जम्मू वाले बाबा ने बताया कि उनका उद्देश्य गांव के बच्चों में वेद के ज्ञान का संचार करना है. बच्चों को शिष्टाचार का ज्ञान देना है. आधुनिक शिक्षा में संस्कार और संस्कृति काफी दूर चली गयी है. इसे फिर से स्थापित करने के लिए वैदिक पाठशाला में बच्चों को शिक्षा दी जा रही है. इसके अलावा देशभक्ति और गौ सेवा के बारे में भी बताया जाता है.

इसे भी पढ़ें

रघुवर दास ने शिबू सोरेन और उनकी पत्नी से लिया आशीर्वाद, ऐसे मिले झारखंड के 2 पूर्व मुख्यमंत्री

रांची, धनबाद समेत 8 जिलों में महंगा हो गया पेट्रोल, जानें आज आपको कितने में मिलेगा 1 लीटर पेट्रोल

धनबाद के मधुबन में हिंसक झड़प मामले में 2 पुलिस अफसर सस्पेंड, लगे हैं ये आरोप

11 जनवरी 2025 को यहां मिल रहा सबसे सस्ता सिलेंडर, 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर आपके शहर में कितने में मिलेगा, यहां देखें

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola