East Singhbhum News : कमारीगोड़ा की महिलाओं ने अवैध शराब भट्ठियां बंद करायीं, चेतावनी दी
Author Atul pathak
Updated:
विज्ञापन
आक्रोशित महिलाएं गांव में चल रहीं दो देसी महुआ शराब की भट्ठियों और दुकानों पर पहुंचीं
विज्ञापन
गालूडीह. गालूडीह थाना क्षेत्र की जोड़सा पंचायत अंतर्गत कमारीगोड़ा गांव में रविवार को महिलाओं ने शराब के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. महिला समूहों से जुड़ी दर्जनों महिलाओं ने एकजुट होकर सड़क पर उतरकर शराब बंदी अभियान चलाया. गांव में अवैध रूप से संचालित शराब अड्डों को बंद कराया. बैठक के बाद आक्रोशित महिलाएं गांव में चल रहीं दो देसी महुआ शराब की भट्ठियों और दुकानों पर पहुंचीं. महिलाओं ने दुकान संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल प्रभाव से इन्हें बंद करा दिया. महिलाओं ने स्पष्ट निर्णय लिया है कि दूसरे गांवों से आने वाले शराब आपूर्तिकर्ताओं को अब गांव की सीमा में घुसने नहीं दिया जायेगा.
फरमान: बेचने और पीने वाले को मिलेगी सजा
महिलाओं ने गांव में शराब बंदी को लेकर कड़ा फरमान जारी किया है. यदि कोई गांव में शराब बेचते पकड़ा गया, तो उसे सजा दी जायेगी. पकड़कर सीधे पुलिस के हवाले किया जायेगा. शराब पीकर गांव की शांति भंग करने या हंगामा करने वालों के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाया जाएगा.बर्बादी का कारण बन रही शराब :
अभियान के दौरान महिलाओं ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा कि शराब के नशे के कारण पैसा और परिवार दोनों बर्बाद हो रहे हैं. घरों में पति-पत्नी के बीच कलह बढ़ रहा है, जिससे परिवारों के टूटने और बिखरने की नौबत आ गयी है. युवाओं पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है और वे अपने भविष्य की राह से भटक रहे हैं. महिलाओं ने मांग की है कि यदि पुलिस-प्रशासन उनका सहयोग करे, तो पूरे गांव को पूरी तरह से नशामुक्त बनाया जा सकता है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन