East Singhbhum News : पार्वती बस ने साइकिल सवार को आधा किमी घसीटा, मौत<bha>;</bha> चार घंटे सड़क जाम
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 22 Feb 2026 11:57 PM
एक लाख रुपये मुआवजे के आश्वासन पर जाम हटाया गया
पोटका. हाता-टाटा मुख्य मार्ग पर तुड़ी लाइन होटल के पास रविवार की दोपहर पार्वती बस की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान राजनगर प्रखंड के तुमुंग डुमराटांड़ निवासी घासीराम किस्कू के रूप में हुई. घटना से नाराज ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ और मुआवजे की मांग पर दोपहर 2:00 बजे सड़क जाम कर दिया. शाम करीब 5:00 बजे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये मुआवजे का आश्वासन दिया गया. इसके बाद शाम 6:00 बजे जाम हटाया गया. यातायात सुचारू हो सका. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस हाता से टाटा की ओर अत्यधिक तेज गति में जा रही थी. दास धर्मकांटा के पास बस ने साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया. उसे लगभग आधा किलोमीटर तक घसीटते हुए तुड़ी लाइन होटल तक ले गयी. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि युवक का शरीर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया. सड़क पर अवशेष बिखर गये. ग्रामीणों के आंदोलन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. मौके पर पुलिस निरीक्षक सुरेश प्रसाद, कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान, जादूगोड़ा थाना प्रभारी अजीत मुंडा और सीआई हेमंत कुमार दल-बल के साथ मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










