Jharkhand Election 2024: 'बीजेपी का एक ही काम ध्रुवीकरण और सांप्रदायिकता फैलाना', भाजपा के घोषणापत्र पर जयराम रमेश का हमला
Published by : Pritish Sahay Updated At : 03 Nov 2024 10:23 PM
Jharkhand Election 2024: बीजेपी के घोषणापत्र पर कांग्रेस ने जोरदार हमला किया है. पार्टी नेता जयराम रमेश और कांग्रेस पूर्पी जमशेदपुर से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार ने कहा है कि बीजेपी के पास JMM-कांग्रेस सरकार की लोकप्रिय और प्रभावशाली योजनाओं का कोई जवाब नहीं है.
Jharkhand Election 2024: बीजेपी के घोषणापत्र पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि आज झारखंड के लिए जारी किए गए घोषणा पत्र से यह साफ है कि भाजपा के पास चुनाव प्रचार के लिए केवल एक ही मुद्दा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी का ध्रुवीकरण और सांप्रदायिकता के वायरस को फैलाना ही एकमात्र काम है. उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र जारी करने वाले केंद्रीय गृह मंत्री और उसके चुनाव प्रभारी सह असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा की भाषा से साफ है कि बीजेपी के पास JMM-कांग्रेस सरकार की लोकप्रिय और प्रभावशाली योजनाओं का कोई जवाब नहीं है.
जयराम रमेश ने कहा कि उन्होंने कहा कि बीजेपी राज्य में पूरी तरह से केवल धर्म के नाम पर कट्टरता, पक्षपात और नफरत फैलाने पर निर्भर रहेगी. जाति जनगणना के मुद्दे पर और राज्य के विकास को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार की जिम्मेदारियों पर पूरी तरह से चुप्पी है. इस दौरान उन्होंने केंद्र पर सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने कोयले की रॉयल्टी का बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपया झारखंड सरकार को क्यों नहीं चुकाया है.
‘कूड़ेदान में फेंक देती है बीजेपी अपना घोषणा पत्र’- डॉ. अजय कुमार
झारखंड विधानसभी चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यानी रविवार को बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया. वहीं कांग्रेस समेत कई और दलों ने बीजेपी की घोषणापत्र पर कटाक्ष किया है. इसी कड़ी में पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता डॉ. अजय कुमार ने रविवार को बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. बीजेपी के घोषणापत्र को लेकर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा है कि पार्टी अपने घोषणा पत्र को कूड़ेदान में फेंक देती है. फिर हर 5 साल में इसे निकालती है और लोगों के सामने पेश करती है.
डॉ अजय कुमार ने कहा कि बीजेपी कई घोषनाएं करती है जैसे 2 करोड़ नौकरियां, लोगों के खातों में 15 लाख रुपये, गंगा नदी की सफाई. लेकिन, पार्टी कुछ करते नहीं. वहीं डॉ अजय कुमार ने कहा है कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि जहां भी गरीबों ने अपना घर बनाया है, उन लोगों का नाम म्यूटेशन में डाल दिया जायेगा, ताकि उन्हें अपना घर बनाने के लिए बैंक से लोन मिल सके. बता दें डॉ अजय कुमार जमशेदपुर पूर्वी से कांग्रेस उम्मीदवार हैं.
Jharkhand Election 2024: गढ़वा में 4 नवंबर को PM Modi भरेंगे हुंकार, जानिए क्या है व्यवस्था? देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










