जेएलकेएम की बहरागोड़ा प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन को लेकर बैठक

Updated:
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते फनी भूषण महतो | Prabhat Khabar Network

बैठक को संबोधित करते फनी भूषण महतो | Prabhat Khabar Network

बहरागोड़ा में जेएलकेएम पार्टी की प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन को लेकर बैठक हुई. पार्टी को मजबूत करने और विकास कार्यों पर चर्चा की गई.

विज्ञापन

बहरागोड़ा. बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान परिसर में रविवार को जेएलकेएम पार्टी की प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान विभिन्न पदों के इच्छुक आवेदकों ने आवेदन पत्र जमा किए. कई पदों पर एक से अधिक दावेदार होने के कारण चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा जल्द निर्णय लिया जाएगा. कोल्हान प्रमंडल महासचिव फणिभूषण महतो ने युवाओं के पार्टी के प्रति बढ़ते रुझान को उत्साहजनक बताते हुए जयराम महतो के नेतृत्व में झारखंड के विकास के लिए एकजुट होने का आह्वान किया. जिलाध्यक्ष तपन महतो ने संगठन को मजबूत करने और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर काम करने की अपील की. बैठक में मनोज महतो, विश्वनाथ महतो, अखिलेश करवा, मृत्युंजय महतो समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola