विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी शुरू, संचालन समिति का गठन

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते सरना समिति की बैठक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बहरागोड़ा में विश्व आदिवासी दिवस मनाने के लिए बैठक हुई. भव्य आयोजन के लिए नई संचालन समिति का गठन किया गया है और तैयारियों पर चर्चा की गई.

विज्ञापन

बहरागोड़ा. बहरागोड़ा के आदिवासी कला सांस्कृतिक भवन में रविवार को सरना समिति की बैठक संरक्षक प्रो. श्याम मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया. आयोजन को सफल बनाने के लिए संचालन समिति का गठन किया गया. इसमें शुभदा सोरेन को अध्यक्ष, राजेश कुमार मुर्मू को सचिव तथा प्रेम मुंडा और जवाहरलाल मुर्मू को सहसचिव बनाया गया. वहीं बबलू मार्डी सहित अन्य पदाधिकारियों का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया. साथ ही प्रो. श्याम मुर्मू, कृष्ण मुंडा, प्रो. राजेश समीर कश्यप, प्रो. खुदीराम मुर्मू समेत कई वरिष्ठ लोगों को सलाहकार समिति में शामिल किया गया. बैठक में आयोजन की रूपरेखा और तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola