East Singhbhum News : नमाज अदा कर शांति और भाईचारा का दिया संदेश

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 07 Jun 2025 11:57 PM

विज्ञापन

पटमदा व बोड़ाम में अकीदत से मनी बकरीद

विज्ञापन

पटमदा.

कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा की नमाज शनिवार को पटमदा के बेलटांड़ चौक स्थित मस्जिद में सुबह 7.30 बजे पढ़ी गई. इसमें मुख्य रूप से शेख यूनुस, शेख मैनुल, खादिम अंसारी, राहुल अंसारी, मो साजिद खान, शेख मफीज, मो महमूद, शेख नवाज, मो नाजिर, शेख रहीम, शेख साजिद, शेख शमीम, शेख गुलजार एवं शेख ऐनुल समेत काफी संख्या में नमाजी मौजूद थे. नमाज अदा करने के पश्चात मस्जिद से निकले मुस्लिम भाइयों ने पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत ने बकरीद की बधाई दी. शांतिपूर्वक त्योहार संपन्न कराने के लिए बेलटांड़ बाजार में पुलिस मुस्तैद रही. इसके अलावा कमलपुर थाना क्षेत्र के कुमीर, दांदूडीह एवं बोड़ाम थाना क्षेत्र के रसिकनगर एवं पोखरिया में भी नमाज अदा की गयी. इस मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर बकरीद की मुबारकबाद दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola