East Singhbhum News : सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र से गुजर रही हाइटेंशन लाइन शिफ्ट हो

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र से गुजर रही हाइटेंशन लाइन शिफ्ट हो

जनता व जवानों की सुरक्षा में निरंतर प्रयासरत रहेंगे : संजीव

विज्ञापन

जादूगोड़ा. पोटका के विधायक संजीव सरदार ने विस में जादूगोड़ा स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र के ऊपर से गुजर रही 132 केवी हाई टेंशन विद्युत लाइन का मामला उठाया. उन्होंने सदन को बताया कि 165 एकड़ क्षेत्र में फैले इस केंद्र में जवानों व उनके परिवारों के लिए आवासीय भवन व बैरक बने हैं, जबकि कई का निर्माण कार्य चल रहा हैं. ऐसी स्थिति में केंद्र के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है. विधायक ने कहा कि इससे जवानों के दैनिक कार्य व ड्यूटी के दौरान दुर्घटना का जोखिम बना रहता है. देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के आवास व कार्यस्थल पर इस तरह की लाइन का होना चिंताजनक है. उन्होंने इसे प्राथमिकता से हल करने की मांग की. सरकार से मांग करते हुए विधायक ने उल्लेख किया कि केंद्र के आसपास झारखंड पुलिस का सीटीसी मुसाबनी केंद्र व ग्राम गोपालपुर, स्वासपुर व बड़ड़ापहाड़ स्थित हैं. इससे आम नागरिकों की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है. विधायक ने स्पष्ट किया कि यह केवल सीआरपीएफ का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनसुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है. उन्होंने मांग की कि 132 केवी लाइन को शीघ्र सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की कार्रवाई हो. विधायक ने कहा कि वे जनता व जवानों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेंगे. ग्रामीणों की मांग के अनुसार योजनाओं को पूरा किया जा रहा है.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola