पांच साल से वृद्धावस्था पेंशन के लिए भटक रहे बुजुर्ग, उप प्रमुख ने प्रशासन को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

Updated:
विज्ञापन
पेंशन के लिए छह साल से भटक रहा बुजुर्ग, धरना की चेतावनी

निमाई चांद महतो के साथ उपप्रमुख | Prabhat Khabar Network

चाकुलिया के बुजुर्ग निमाई चांद महतो की बंद पेंशन को लेकर प्रशासन को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है। मांग पूरी न होने पर धरने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

चाकुलिया प्रखंड के झरिया गांव निवासी बुजुर्ग निमाई चांद महतो जुलाई 2020 से बंद पड़ी वृद्धावस्था पेंशन चालू कराने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं. कई बार आवेदन देने के बाद भी उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला. गरीब मजदूर निमाई ने कहा कि अधिकारी गरीबों के दुश्मन बन गये हैं. इस मामले पर नाराजगी जताते हुए प्रखंड की उप प्रमुख कविता साव ने प्रशासन को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि बुजुर्ग की पेंशन जल्द बहाल कर बकाया भुगतान नहीं किया गया, तो वे प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठेंगी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola