East Singhbhum News : बहरागोड़ा के कृषक मित्र हड़ताल पर एक साल से नहीं मिली प्रोत्साहन राशि

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 30 May 2025 12:08 AM

विज्ञापन

बहरागोड़ा के कृषक मित्र हड़ताल पर एक साल से नहीं मिली प्रोत्साहन राशि

विज्ञापन

बहरागोड़ा. बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान में गुरुवार को कृषक मित्र की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता भवतरण बट्टव्याल ने की. एक साल से प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने के कारण अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया. कृषक मित्रों ने कहा कि एक वर्ष से प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने के कारण आर्थिक परेशानी हो रही है. कई बार विभागीय पदाधिकारियों को अवगत करा चुके हैं. इस दिशा में पहल नहीं हुई है. किसान मित्रों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. इस संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा. मौके पर रतन बाला, रतन पैड़ा, प्रणव उपाध्याय, सुमन साहू, मून दुबे, दिगाम मुंडा, सुजीत भद्र, सुमन नायक, हाबुल चंद्र नायक आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola