पोटका : गुटखा के रूप में बेचा जा रहा जहर, रहें सावधान

Updated at : 24 May 2024 11:26 PM (IST)
विज्ञापन
पोटका : गुटखा के रूप में बेचा जा रहा जहर, रहें सावधान

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

पोटका में नशापान के खिलाफ चलाया गया जागरूकता अभियान

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पोटका जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के सचिव राजेंद्र प्रसाद के निर्देश पर पोटका प्रखंड की चांदपुर पंचायत के पोड़ाभुमरी गांव में ग्रामीणों के बीच नशा मुक्ति अभियान चलाया गया. इस दौरान नशा से होने वाले शारीरिक, मानसिक व आर्थिक हानि के बारे में जागरूक किया गया. यहां बताया गया कि पहले हमारे समाज में नशा के कुछ ही द्रव्य हुआ करते थे. मगर आज बाजार में विभिन्न तरह के गुटखा के रूप में जहर बेचा जा रहा है, कई प्रकार के जहरीले पेय पदार्थों को भी उपयोग में लाया जा रहा है, जिसके कारण हमारे समाज में छोटे-छोटे बच्चे नशे की गिरफ्त में आ गये हैं. अगर इसे अभी से ही नहीं रोका गया तो ये आगे चल कर विकराल रूप धारण कर सकता है, जो हमारे सुदूर भविष्य के लिए घातक सिद्ध होगा. इससे निपटने के लिए हम सब को जागरूक होना होगा और गली-गली मोहल्ले-मोहल्ले नशापान के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाना होगा, ताकि लोग नशा करने के दुष्परिणाम को जाने और अपने परिवार व बच्चों को किसी भी प्रकार के नशा से दूर रखें. इस दौरान 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने को प्रेरित किया गया. मौके पर डालसा के पीएलवी चयन कुमार मंडल, डोबो चाकिया, छकू माझी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola