घाटशिला में दिनदहाड़े व्यवसायी के घर से 9.5 लाख की चोरी

Author Mdparwez|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

12जी 24- घटना की जानकारी लेते थाना प्रभारी. 12जी 25-चोरी के बाद खुली मिली गोदरेज की अलमारी | Prabhat Khabar Network

घाटशिला के गोपालपुर में दिनदहाड़े व्यवसायी के घर से चोरों ने 9.5 लाख रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

घाटशिला थानांतर्गत गोपालपुर आनंद कॉलोनी में रविवार को दिनदहाड़े व्यवसायी सहदेव नायक के घर से ढाई लाख नकद समेत 9.5 लाख रुपये के जेवर चोरी कर ली गयी. चोरों ने पीछे की खिड़की काटकर अंदर घुसे. घर के दो-तीन कमरों में रखी अलमारी के ताले तोड़ डाले. वहां रखे करीब ढाई लाख रुपये नकद व सात लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात (कुल मूल्य करीब 9.5 लाख रुपये) पार कर दिये.घटना के समय सहदेव नायक का पूरा परिवार ढोराडीह में अपने भाई के बेटे के शादी समारोह में गया था. उनका पुत्र संजय नायक कंप्यूटर दुकान पर था. दोपहर करीब 1:30 बजे सहदेव नायक घर लौटे, तो मुख्य दरवाजा सुरक्षित था. अंदर कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था. चोरी गये आभूषणों में सोने का हार, 8-10 अंगूठियां और दो जोड़ी कान की बाली शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

आज डॉग स्क्वायड की मदद लेगी पुलिससूचना मिलते ही घाटशिला थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा पुलिस बल के साथ पहुंचे और छानबीन शुरू की. पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जमशेदपुर मुख्यालय को सूचित कर दिया गया है. सोमवार को डॉग स्क्वायड की मदद ली जायेगी. मौके पर गोपालपुर की मुखिया सांखी हांसदा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.

दो घंटे में दिया वारदात को अंजामपीड़ित परिवार के अनुसार सुबह 11 बजे तक घर में हलचल थी. चोरों ने दोपहर 11:30 से 1:30 बजे के बीच सूनेपन का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया. स्थानीय निवासियों का कहना है कि घाटशिला जैसे शांत इलाके में दिनदहाड़े हुई घटना से लोगों में भारी असुरक्षा की भावना पैदा हो गयी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola