नरवा पहाड़ पुलिया पर युवती ने नदी में लगायी छलांग, बाल-बाल बची

Author Ranjan gupta|Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

जादूगोड़ा के नरवा पहाड़ पुलिया पर एक युवती ने नदी में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा जाली लगाने की मांग की है।

विज्ञापन

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नरवा पहाड़ पुलिया पर रविवार की देर शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आयी, जहां एक अज्ञात युवती ने आत्महत्या के इरादे से अचानक नदी में छलांग लगा दी. हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में युवती की जान बाल-बाल बच गयी. घटना के संबंध में जादूगोड़ा थाना के पुलिस अधिकारी नारायण मिश्रा ने बताया कि यह घटना शाम करीब छह बजे की है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती करणडीह क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है. कहा कि पुलिस के घटना स्थल पर पहुंचने से पहले ही युवती के परिजन उसे नदी से निकाल कर अपने साथ ले गये, जिसके कारण उसकी पहचान स्पष्ट रूप से नहीं हो पाई है. घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. पुलिया पर सुरक्षा जाली लगाने की उठी मांग: वहीं झामुमो नेता बाघराय मार्डी ने घटना की जानकारी लेते हुए चिंता व्यक्त की और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की. उन्होंने यूसिल प्रबंधन से आग्रह किया कि नरवा पहाड़ पुलिया के दोनों किनारों पर सुरक्षा जाली लगायी जाय, ताकि इस प्रकार की आत्मघाती घटनाओं पर रोक लगायी जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola