कर्नाटक की कंपनी संभालेगी गालूडीह गेस्ट हाउस की कमान, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Author Mdparwez|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

12जी 7- गालूडीह बराज में स्थित गेस्ट हाउस जिसकी होने लगी साफ-सफाई | Prabhat Khabar Network

गालूडीह बराज गेस्ट हाउस अब कर्नाटक की कंपनी के हाथों में होगा। 10 साल की लीज पर मिलने के बाद दुर्गा पूजा तक पर्यटकों के लिए खुलेंगे इसके दरवाजे।

विज्ञापन

संवाददाता, गालूडीह

आपके शहर में

विज्ञापन

सुवर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना के गालूडीह बराज डैम के पास करोड़ों की लागत से आलीशान गेस्ट हाउस (आइबी) बनकर तैयार है. पर रख-रखाव और उपयोग में नहीं आने से चारों ओर झाड़ियों से भर गया है. इस गेस्ट हाउस को परियोजना ने निजी कंपनी को सौंपकर इसका संचालन कर पर्यटकों को सुविधा देने के लिए प्रयासरत हैं. तीन बार पहले भी इसके लिए टेंडर निकाला गया था. पर कोई आगे नहीं आया. अब परियोजना ने आउटसोर्सिंग के तहत इसके संचालन के लिए फिर से टेंडर निकाला, तो कर्नाटक की एक कंपनी ने इसे लिया है. उक्त कंपनी परियोजना को साल में 12 लाख रुपये भुगतान करेगा और इस गेस्ट हाउस का संचालन करेगा. यहां पर्यटकों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था होगी, पर्यटकों से निर्धारित शुल्क लिए जायेंगे. टेंडर लेने के बाद गेस्ट हाउस की साफ-सफाई शुरू कर दी गयी. दुर्गा पूजा के आसपास यह पर्यटकों के लिए खोल दिया जायेगा. परियोजना के अभियंताओं ने कहा कि पर्यटक को बढ़ावा देने के यह कदम उठाया गया है.

पांच साल से बंद बड़ा था करोड़ों का गेस्ट हाउस

परियोजना ने करोड़ों खर्च कर इस गेस्ट हाउस का निर्माण कराया था. पांच साल पहले बनकर तैयार हो गया था. पर रखरखाव और उपयोग नहीं होने से यह बदहाल पड़ा था. गेस्ट हाउस के आगे जंगल-झांड़ियों उग आयी थी. रंग-रोगन बद रंग हो रहा था. अब निजी कंपनी को लीज पर देने से इसका कायाकल्प होगा और उसका उपयोग शुरू हो जायेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola