पूर्वी सिंहभूम: चाकुलिया हवाई पट्टी बना असामाजिक तत्वों का अड्डा

Author Mdparwez|Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन
चाकुलिया हवाई पट्टी बना असामाजिक तत्वों का अड्डा

12जी 27- पेड़ पर टंगे शराब की बोतलें | Prabhat Khabar Network

चाकुलिया हवाई पट्टी अब असामाजिक तत्वों और शराबियों का अड्डा बन गई है। बिखरे कांच और शराब की बोतलों से छात्र और ग्रामीण बेहद परेशान हैं। प्रशासन से कार्रवाई की मांग।

विज्ञापन

चाकुलिया: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सामरिक दृष्टिकोण से बनायी गयी ऐतिहासिक चाकुलिया हवाई पट्टी आज पूरी तरह प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार होकर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है. इस हवाई पट्टी को नागरिक उड्डयन के लिए विकसित करने की मांग क्षेत्र के लोग लंबे समय से केंद्र और राज्य सरकार से कर रहे हैं. विकास की बाट जोह रहा यह विशाल और खाली परिसर अब असामाजिक तत्वों और जुआरियों-शराबियों का सुरक्षित ठिकाना बन चुका है.

शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है जमावड़ा

हवाई पट्टी के मुख्य रनवे के बायीं ओर स्थित पेड़ों के नीचे दिन भर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है. इसी रास्ते से होकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के दर्जनों छात्र-छात्राएं रोजाना स्कूल और कॉलेज आते-जाते हैं, जो इन तत्वों के कारण भयभीत रहते हैं. उपद्रवियों ने दुस्साहस दिखाते हुए पेड़ की डालियों पर रस्सी के सहारे शराब की खाली बोतलें लटका दी हैं. यही नहीं, रास्ते पर ही बोतलें फोड़ दी जाती हैं, जिससे बिखरे कांच के नुकीले टुकड़े राहगीरों और मवेशियों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं. ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन से यहां नियमित गश्त बढ़ाने तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

अनहोनी की आशंका

स्थानीय लोगों का कहना है कि खुलेआम शराबबाजी के कारण यहां कभी भी कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है. सामरिक और ऐतिहासिक महत्व रखने वाली यह धरोहर देखरेख के अभाव में खंडहर और गंदगी के ढेर में तब्दील हो रही है.


विज्ञापन
Mdparwez

लेखक के बारे में

By Mdparwez

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola