बीडीओ सर! खराब चापाकल और जलमीनार की मरम्मत करायें

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jun 2024 12:19 AM

विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

भीषण गर्मी में पानी की समस्या को लेकर खराब चापाकल व जलमीनार को मरम्मत की मांग को लेकर जिप सदस्य सविता सरदार बुधवार को पोटका के बीडीओ अभय द्विवेदी से मिलीं

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पोटका

भीषण गर्मी में पानी की समस्या को लेकर खराब चापाकल व जलमीनार को मरम्मत की मांग को लेकर जिप सदस्य सविता सरदार बुधवार को पोटका के बीडीओ अभय द्विवेदी से मिलीं और ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में खराब चापाकल और जलमीनार की सूची शामिल हैं, जिसमें चाकड़ी गांव के मुड़ासाई टोला में भरत सरदार के घर सामने का जलमीनार, पोड़ाहातु गांव के धनेश्वर सरदार के घर सामने का चापाकल, टेपाटाड़ी गांव के बीरचांद सरदार के घर सामने का चापाकल, टांगराइन के पुटलुपूंग गांव में हरिश्चन्द्र खांडवाल के घर सामने का चापाकल, मुहुलडीहा गांव में सपन मंडल और दीपक मंडल के घर सामने का चापाकल, कोवाली गांव में शरद सिंहदेव के घर सामने का चापाकल आदि शामिल हैं. इस दौरान बीडीओ ने मरम्मत का आश्वासन दिया. मौके पर मनोज कुमार सरदार, राहुल राय, प्रणव मंडल, प्रकाश सरदार, विशाल खांडवाल, समीर सरदार आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola