East Singhbhum News : जनता से संवाद कर योजनाओं से वंचित लोगों को लाभ दिलायेगी कांग्रेस : आनंद बिहारी दुबे
Published by : AVINASH JHA Updated At : 20 Apr 2025 11:22 PM
घाटशिला कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक, संगठन विस्तार व जन समस्याओं पर चर्चा, प्रखंड व पंचायत स्तर पर नियुक्त होंगे प्रभारी, संगठन की जड़ें और मजबूत होंगी
घाटशिला. घाटशिला प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन वर्ष 2025 के तहत रविवार को फूलडुंगरी में समीक्षा बैठक की. इसमें प्रखंड कार्यसमिति के सदस्यों के साथ जिले और प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ नेता व पर्यवेक्षक शामिल हुए. बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, ग्राम स्तर तक पहुंच सुनिश्चित करना और जन समस्याओं के समाधान के लिए रणनीति तैयार करना रहा. बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने की. श्री दुबे ने कहा कि लेकर ठोस समीक्षा की गयी. प्रखंड और पंचायत स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए जा रहे हैं. आने वाले 10 से 20 दिनों में घाटशिला क्षेत्र में कांग्रेस संगठन की सक्रियता स्पष्ट दिखेगी. श्री दुबे ने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ जनता पहुंचाने के लिए कांग्रेस गंभीर है. मंईयां सम्मान व अबुआ आवास योजना से कई पात्र लोग अब भी वंचित हैं. कांग्रेस ऐसे लोगों को चिह्नित कर योजनाओं का लाभ दिलाने का अभियान चलायेगी. निर्णय हुआ कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक पंचायत में जाकर जनता से सीधे संवाद करेंगे. योजनाओं के लाभ से वंचित लोगों की सूची बनाकर प्रशासन तक पहुंचाएंगे. मौके पर प्रखंड पर्यवेक्षक प्रिंस सिंह, प्रखंड प्रभारी राज किशोर प्रसाद, मनरेगा विभाग के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य तापस चटर्जी, प्रदेश कांग्रेस सचिव सनत कालटू चक्रवर्ती, राजकिशोर सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सत्यजीत सीट, अल्पसंख्यक के ग्रामीण जिला अध्यक्ष शेख अशरफ भोलू, मंडल अध्यक्ष कन्हैया शर्मा, नरेश महाकुड़, शेखर नायक, सुरोजित मोहरी, शिवाजी चटर्जी, मोईन सिद्दीकी, भोलानाथ मानकी, किंकर दास, राजन बजराय समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










