ePaper

East Singhbhum News : पोटका में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना जल्द हो : संजीव सरदार

Updated at : 22 May 2025 11:38 PM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : पोटका में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना जल्द हो : संजीव सरदार

उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मांग की

विज्ञापन

पोटका.

पोटका के विधायक संजीव सरदार ने उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर दो महत्वपूर्ण मांग उनके समक्ष रखा. उन्होंने पोटका प्रखंड में एक प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (इंजीनियरिंग कॉलेज) की स्थापना और वित्तीय वर्ष 2025-26 से डिग्री पाठ्यक्रम की पढ़ाई शुरू करने की मांग की. उन्होंने बताया कि पोटका एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है. यह क्षेत्र पिछड़ा भी है. यहां के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे जिलों या राज्यों में जाना पड़ता है. आज के समय में टेक्नीकल स्किल छात्रों को पढ़ाई के क्षेत्र में आगे ले जाता है. वहीं पोटका जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र में इस तरह की यूनिवर्सिटी नहीं होने के कारण युवाओं का पलायन हो रहा है.

डिग्री पाठ्यक्रम की पढ़ाई नजदीकी पंचायत भवन में शुरू हो

विधायक श्री सरदार ने कहा कि पोटका के खड़ियासाई मौजा में डिग्री कॉलेज के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिली है और शिलान्यास भी हो चुका है, भवन निर्माण में समय लगने वाला है. ऐसे में अस्थायी व्यवस्था के तहत पास के विद्यालय या पंचायत भवन में पढ़ाई शुरू की जा सकती है, ताकि छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो और साल बर्बाद होने से बच सके. उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने विधायक संजीव सरदार की मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम उठायेगी. उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य के हर कोने में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा सुलभ हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola