संस्कृति से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं: चंपई सोरेन

चाकुलिया : झारखंडी संस्कृति संस्कृति से छेड़छाड़ को बरदाश्त नहीं किया जायेगा. भाषा और संस्कृति ही हमारी पहचान है. सत्ता के अहंकार में मुख्यमंत्री रघुवर दास कहते हैं कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन वापस नहीं लिया जायेगा. ऐसे नेताओं को वोट ना दें. वोट नहीं मिलने पर वे खुद मछली के जैसा तड़प कर मर […]
चाकुलिया : झारखंडी संस्कृति संस्कृति से छेड़छाड़ को बरदाश्त नहीं किया जायेगा. भाषा और संस्कृति ही हमारी पहचान है. सत्ता के अहंकार में मुख्यमंत्री रघुवर दास कहते हैं कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन वापस नहीं लिया जायेगा. ऐसे नेताओं को वोट ना दें. वोट नहीं मिलने पर वे खुद मछली के जैसा तड़प कर मर जायेंगे.
झामुमो सत्ता में आयी तो स्थानीय नीति और सीएनटी-एसपीटी एक्ट पर फिर से विचार करेगी. उक्त बातें पूर्व मंत्री सह विधायक चंपई सोरेने कही. वे मंगलवार को चाकुलिया की जमुआ पंचायत के राजाबासा-केरूकोचा मैदान में सेंदर पर्व पर आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. समारोह की अध्यक्षता भागुनाथ हांसदा ने की. मौके पर राजाबासा सुताम तांड़ी कमेटी के तत्वावधान में सेंदरा पर्व पर सिंह-सिंहराय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




