ePaper

मेष राशिफल 16 जनवरी 2026: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा खास, करियर के क्षेत्र में मिलेगी सफलता

Updated at : 16 Jan 2026 3:31 AM (IST)
विज्ञापन
Mesh Aaj Ka Rashifal
आज का मेष राशिफल

Mesh Aaj Ka Rashifal 16 January 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे? जानिए आज का मेष राशिफल.

विज्ञापन

Mesh Aaj Ka Rashifal 16 January 2026: आज 16 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार माघ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि रात 10 बजकर 10 मिनट तक रहेगी उपरांत चतुर्दशी तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल और शुक्र आज मकर राशि मे विराजमान है. बुध और चंद्रमा धनु राशि में विराजमान हैं. राहु कुंभ राशि में स्थित है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का मेष राशिफल

आज का राशिफल जाननें के लिए देखें विडियो

Mesh Aaj Ka Rashifal मेष आज का राशिफल

आज आप रुकने के लिए नहीं, छाप छोड़ने के लिए बने हैं.आज का दिन आपको मेंटल और एक्शन दोनों लेवल पर शार्प बनाएगा. आपकी सोच में क्लैरिटी होगी और फैसलों में दम. जो लोग अब तक आपको हल्के में ले रहे थे. आज वही आपकी एनर्जी नोट करेंगे. दोपहर के बाद कोई मौका या बातचीत आपको आगे की दिशा दिखा सकती है.

करियर / बिजनेस: आज “लीड लेने” का दिन है. काम टालने के बजाय आप खुद आगे बढ़कर चीजें संभालेंगे. सीनियर्स या क्लाइंट आपकी पहल से प्रभावित होंगे. बिजनेस में नई डील, नया आइडिया या पार्टनरशिप पर बात बन सकती है. बस जल्दबाजी नहीं, स्मार्ट मूव करें.

रिलेशनशिप (परिवार): घर में आपकी बात सुनी जाएगी. किसी पुराने मुद्दे पर आप सुलझाने वाले रोल में दिखेंगे. परिवार का भरोसा आपको अंदर से मजबूत करेगा.

लव लाइफ: आज आपकी पर्सनैलिटी में अलग ही अट्रैक्शन रहेगा. पार्टनर के साथ इमोशनल बॉन्ड गहरा होगा. सिंगल हैं तो आज हुई बातचीत भविष्य में खास मोड़ ले सकती है.

स्वास्थ्य: एनर्जी अच्छी रहेगी, लेकिन लगातार ओवरएक्टिव रहने से थकावट हो सकती है. पानी ज़्यादा पिएं और रात की नींद से समझौता न करें.

आज की सावधानी: गुस्से में कोई मैसेज या कॉल न करें. बिना सोचे बड़ा वादा न करें.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय:

  • आज प्रदोष व्रत है, इसलिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विशेष फल देगी.
  • शिव–पार्वती संयुक्त पूजन: संध्या काल में शिवलिंग पर जल में थोड़ा दूध मिलाकर अभिषेक करें.
  • बेलपत्र, सफ़ेद पुष्प और अक्षत अर्पित करें. “ॐ नमः शिवाय” 21या 108 बार जाप करें. यह क्रोध, मानसिक बेचैनी और निर्णय की उलझन को शांत करता है.
  • माता पार्वती अर्पण: लाल पुष्प या श्रृंगार सामग्री अर्पित करें.
  • यह रिश्तों में मधुरता और भावनात्मक संतुलन बढ़ाता है.
  • दीपदान: शिव मंदिर या घर में घी का दीपक जलाएं. इससे आत्मबल और भाग्य दोनों मजबूत होते हैं.
  • यह प्रदोष उपाय मेष राशि वालों को साहस, स्थिरता और सही समय पर सही फैसला लेने की शक्ति देता है.

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 16 January 2026: माघ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि उपरांत चतुर्दशी तिथि हो जाएगी. जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

Also Read:- Pradosh Vrat 2026: शुक्र प्रदोष का महासंयोग, सुख-समृद्धि के लिए करें ये अचूक उपाय, जानें पूजा का शुभ समय

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola