जाली कागजात पर कोयला ले जा रहे ट्रक मालिक व चालकों पर केस
Updated at : 16 Jan 2017 5:13 AM (IST)
विज्ञापन

बहरागोड़ा : बड़शोल थानांतर्गत एनएच 6 पर परिवहन चेकनाका के पास 14 जनवरी को बीडीओ ललित प्रसाद सिंह और थाना प्रभारी अनूप प्रसाद ने कोयला लदा छह ट्रक पकड़ा था. रविवार को थाना प्रभारी के बयान पर जाली कागजात बना कर दूसरे राज्य में कोयला बेचने के आरोप में ट्रकों के मालिक और चालकों पर […]
विज्ञापन
बहरागोड़ा : बड़शोल थानांतर्गत एनएच 6 पर परिवहन चेकनाका के पास 14 जनवरी को बीडीओ ललित प्रसाद सिंह और थाना प्रभारी अनूप प्रसाद ने कोयला लदा छह ट्रक पकड़ा था. रविवार को थाना प्रभारी के बयान पर जाली कागजात बना कर दूसरे राज्य में कोयला बेचने के आरोप में ट्रकों के मालिक और चालकों पर धारा 467, 468, 471, 414 आइपीसी के तहत मामला दर्ज हुआ. आरोपी चालक शीख रजबली, राजदीप सिंह, पियूष माइती, राजेश यादव, आलमगीर शाह को पुलिस ने जेल भेज दिया.
ज्ञात हो कि ट्रक चालकों के पास दारीशोल तक का चलान था. थाना प्रभारी के जांच के क्रम में पता चला कि कागजात जाली थे. ज्ञात हो कि दारीशोल तक के चलान पर पश्चिम बंगाल के विभिन्न ईंट भट्ठा में कोयला भेजा जाता है. कई दिनों से अवैध रूप से कोयला का कारोबार चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




