East Singhbhum News : नपं की आय बढ़ाने के लिए क्षेत्र में बाहरी वाहनों पर लगेगा टोल टैक्स

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 10 Apr 2026 12:09 AM

विज्ञापन

टोल टैक्स लागू करने से पहले वाहनों के आवागमन का सर्वे कराया जायेगा

विज्ञापन

चाकुलिया. चाकुलिया नगर पंचायत के सभागार में गुरुवार को अध्यक्ष सोमवारी सोरेन की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई. यहां शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं और राजस्व वृद्धि को लेकर कई निर्णय हुए. बैठक में उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा सहित सभी वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और जनसुविधाओं की मांग को प्रमुखता से रखा. नगर पंचायत की आय बढ़ाने के लिए चाकुलिया में टोल टैक्स गेट बनेगा. यहां स्थानीय वाहनों से शुल्क नहीं लिया जायेगा. टोल टैक्स लागू करने से पहले क्षेत्र में वाहनों के आवागमन का विस्तृत सर्वे कराया जायेगा.

नपं कार्यालय के मुख्य द्वार के दोनों ओर मार्केट कॉम्प्लेक्स बनेगा

बैठक में निर्णय हुआ कि नगर पंचायत कार्यालय के मुख्य द्वार के दोनों ओर आधुनिक मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा. मुख्य दरवाजे पर ग्रिल लगवाने और जनप्रतिनिधियों व कर्मियों के लिए पार्किंग जोन बनाने पर सहमति बनी. वहीं, पेयजल समस्या के समाधान के लिए तीन नये पंप हाउस में वाटर मीटर लगाने और शहर की गलियों में स्ट्रीट लाइट लगवाने का निर्णय लिया गया. प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में गति लाने पर चर्चा हुई. बैठक में उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, प्रशासक मोटाय वानरा, वार्ड पार्षद संजीव मांडी, गोपाल दास, सोनिया दास, शतदल महतो, मलय रुहिदास, संजय घोष, मो. गुलाब, मौसमी मल्लिक और कारमी सोरेन सहित कार्यालय के कई कर्मचारी उपस्थित थे.

नागरिक सुविधा को एक करोड़ व परिवहन व्यवस्था पर 1.5 करोड़ होंगे खर्च

प्राप्त आवंटन के आधार पर योजनाओं का चयन हुए. नागरिक सुविधा मद में 1 करोड़ रुपये और शहरी परिवहन व्यवस्था के लिए 1.50 करोड़ रुपये की योजनाओं पर मुहर लगी. वहीं, चाकुलिया नगर भवन, नेताजी सुभाष पार्क, पुरनापानी विवाह भवन, आरओ प्लांट और चाकुलिया साप्ताहिक हाट की बंदोबस्ती का प्रस्ताव पारित हुआ.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola