पूर्व मुखिया के परिवार से मिले बलमुचु

घाटशिला : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचु ने सोमवार को घाटशिला का दौरा किया. वे पावड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया पतीत पावन सीट के निधन की सूचना पाकर उनके आवास पर पहुंचे. शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी. इसके बाद वे आइसीसी वर्कर्स यूनियन के महासचिव ओम प्रकाश सिंह के घर पहुंचे. उनकी मां राजेश्वरी […]
घाटशिला : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचु ने सोमवार को घाटशिला का दौरा किया. वे पावड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया पतीत पावन सीट के निधन की सूचना पाकर उनके आवास पर पहुंचे. शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी. इसके बाद वे आइसीसी वर्कर्स यूनियन के महासचिव ओम प्रकाश सिंह के घर पहुंचे. उनकी मां राजेश्वरी देवी के निधन पर सांत्वना दी. वे मुसलिम बस्ती और मो फारूक से मिले. राजेश सिंह के घर गये. श्री सिंह के पिता विमलदेव सिंह के निधन के संबंध में जानकारी प्राप्त की. मौके पर काल्टू चक्रवर्ती, सत्यजीत सीट, दुर्गा चरण मुर्मू, गोपाल शर्मा, हीरा सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




