गोशाला का विकास को 50 लाख मांगेगी समिति

Updated at : 10 Jan 2017 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
गोशाला का विकास को 50 लाख मांगेगी समिति

बैठक में उपस्थित पीडी झुनझुनवाला व अन्य. चाकुलिया : चाकुलिया गोशाला में सोमवार को गोशाला कार्यकारिणी समिति की बैठक अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास झुनझुनवाला की अध्यक्षता में हुई. इसमें गोशाला के विकास पर चर्चा की गयी. पिछले वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया. विगत वर्ष गोशाला में आयोजित भागवत कथा को सफल बनाने के लिए […]

विज्ञापन

बैठक में उपस्थित पीडी झुनझुनवाला व अन्य.

चाकुलिया : चाकुलिया गोशाला में सोमवार को गोशाला कार्यकारिणी समिति की बैठक अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास झुनझुनवाला की अध्यक्षता में हुई. इसमें गोशाला के विकास पर चर्चा की गयी. पिछले वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया. विगत वर्ष गोशाला में आयोजित भागवत कथा को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों और महिला समिति को बधाई दी गयी.
बैठक में श्री झुनझुनवाला ने कहा कि झारखंड गौ सेवा आयोग से मिले चार लाख रुपये से गोशाला में कई कार्य किये गये. कुछ का काम पूर्ण होने की कगार पर है. उन्होंने कहा कि झारखंड गौ सेवा आयोग को ज्ञापन देकर गोशाला के विकास के लिए 50 लाख रुपये उपलब्ध कराने की मांग की जायेगी. उक्त फंड से गाय और बछड़ा खटाल की मरम्मत करने, नाली निर्माण, केचुआ खाद का पक्का सेड निर्माण किया जायेगा. उन्होंने कहा कि उनकी उम्र को देखते हुए युवा
आगे आये और गोशाला का पदभार ग्रहण करें. बैठक में सत्यनारायण जैन, फ कीर चंद्र अग्रवाल, आरपी सिंह, ब्रम्हदत्त अग्रवाल, गोपाल रूंगटा, महेंद्र अग्रवाल, रवींद्र नाथ मिश्रा, लखी दास, चंद्रदेव महतो, रवींद्र नाथ मिश्रा, मुनिया रूंगटा, संजय बांकरेवाला, निर्मल खंडेलवाल, पवन गोयंका, मारवाड़ी महिला समिति की रीता लोधा, पुष्पा रूंगटा, गुड्डी रूंगटा, सरिता छवछरिया, बबीता रूंगटा आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola