चाकुलिया. विधायक कुणाल षाड़ंगी ने किया जुगीतुपा पंचायत का दौरा, कहा

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की जुगीतुपा पंचायत के विभिन्न गांव का सोमवार को विधायक कुणाल षाड़ंगी ने दौरा किया. वे ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्याओं से रू-ब-रू हुए. उन्होंने ग्रामीणों को समस्याओं की सूची बना कर देने को कहा. वे एक-एक कर समस्याओं का समाधान करेंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सीएनटी-एसपीटी एक्ट में […]
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की जुगीतुपा पंचायत के विभिन्न गांव का सोमवार को विधायक कुणाल षाड़ंगी ने दौरा किया. वे ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्याओं से रू-ब-रू हुए. उन्होंने ग्रामीणों को समस्याओं की सूची बना कर देने को कहा. वे एक-एक कर समस्याओं का समाधान करेंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन कर स्थानीय आदिवासी और मूलवासियों का हक मार रही है. ग्रामीण संगठित होकर इसका विरोध करें. सरकार की नोटबंदी नीति से मजदूरों को रोजगार से वंचित होना पड़ रहा है. चाकुलिया के कई मिल बंद हो चुके हैं. इससे मजदूरों का रोजगार छीन गया है. ग्रामीण ऐसे सरकार के प्रति सचेत होकर झामुमो का हाथ मजबूत करें. शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ही राज्य का विकास हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




