स्याही लगाना शुरू होते ही घटने लगे लोग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Nov 2016 6:47 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला में यूबीआइ के एटीएम के पास लाइन. घाटशिला : घाटशिला में विभिन्न बैकों की शाखाओं और एटीएम में सुबह 9 बजे से लोगों की भीड़ उमड़ी. नोट बदलने के लिए अंगुली में स्याही लगाने का मामला प्रकाश में आते ही बैंकों में लोगों की भीड़ घटने लगी है. बुधवार को आठवें दिन विभिन्न बैंकों […]
विज्ञापन
घाटशिला में यूबीआइ के एटीएम के पास लाइन.
घाटशिला : घाटशिला में विभिन्न बैकों की शाखाओं और एटीएम में सुबह 9 बजे से लोगों की भीड़ उमड़ी. नोट बदलने के लिए अंगुली में स्याही लगाने का मामला प्रकाश में आते ही बैंकों में लोगों की भीड़ घटने लगी है. बुधवार को आठवें दिन विभिन्न बैंकों की शाखाओं से 500 और 1000 रुपये के नोट बदलने का सिलसिला जारी रहा. पंजाब नेशनल बैंक में बड़े नोट बदलने के लिए
लोगों से फॉरमेट जमा किया जा रहा है. 23 नवंबर के लिए 70 लोगों ने फॉरमेट भर कर जमा किया. वहीं 17 नवंबर के लिए 60 लोगों ने बड़े नोट बदलने के लिए पीएनबी के शाखा प्रबंधक अशोक कुमार पातर के पास फॉरमेट जमा किया. श्री पातर ने बताया कि बड़े नोटों के बदलने के शाखा में रोज-रोज बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट रही है. बुधवार की शाम को यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम से रुपयों की निकासी के लिए भीड़ जुटी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




