East Singhbhum News : चप्पल निकालने में सेफ्टी टैंक में गिरा बच्चा, रातभर फंसा रहा

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 12 Apr 2026 11:55 PM

विज्ञापन

टैंक में पानी भरा होने और आसपास सन्नाटा होने के कारण उसकी चीखें रात भर किसी को सुनाई नहीं दीं

विज्ञापन

पटमदा.

पटमदा के बेलटांड़ चौक से शनिवार शाम को लापता हुए 14 वर्षीय संदीप माझी की जान बाल-बाल बच गयी. शनिवार शाम से गायब किशोर रविवार सुबह एक निर्माणाधीन भवन के खुले सेफ्टी टैंक के भीतर फंसा मिला. ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से उसे सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

रात भर टैंक के पानी में फंसा रहा किशोर

परिजनों के अनुसार संदीप खेलते-खेलते दीपक गोराई के निर्माणाधीन भवन के पास पहुंच गया था. इसी दौरान उसका चप्पल खुले सेफ्टी टैंक में गिर गया. चप्पल निकालने के प्रयास में वह खुद भी टैंक में जा गिरा. टैंक में पानी भरा होने और आसपास सन्नाटा होने के कारण उसकी चीखें रात भर किसी को सुनाई नहीं दीं. रविवार सुबह जब बेलटांड़ चौक पर बाजार करने आये लोगों ने मुझे बाहर निकालो की आवाज और रोना सुना, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ और लोगों ने उसे बाहर निकाला.

रात भर तलाशते रहे माता-पिता

ग्राम प्रधान वृंदावन दास ने बताया कि संदीप मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर है. इस कारण वह खतरे का सही अंदाजा नहीं लगा सका. टैंक से निकालने के बाद उसे तुरंत पटमदा सीएचसी ले जाया गया. हां चिकित्सकों ने उसकी स्वास्थ्य जांच की. गनीमत रही कि किशोर पूरी तरह सुरक्षित है. संदीप के माता-पिता ने बताया कि वे रात भर सोये नहीं. हर जगह अपने बेटे की तलाश कर रहे थे. सुबह बेटे को जीवित और सुरक्षित पाकर पूरे परिवार ने राहत की सांस ली है.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola