बैंक में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप

Published at :17 Nov 2016 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप

मुसाबनी : बैंक ऑफ इंडिया शाखा में बुधवार को रुपये लेन-देन करने के लिए लाइन में खड़े लोगों की एक लावारिस बैग ने परेशानी बढ़ा दी. बैंक में भीड़ नियंत्रित करने के लिए तैनात पुलिस ने थाना को इसकी सूचना दी. लाइन में लगे लोग बैग में 500 और 1000 हजार के नगदी होने की […]

विज्ञापन

मुसाबनी : बैंक ऑफ इंडिया शाखा में बुधवार को रुपये लेन-देन करने के लिए लाइन में खड़े लोगों की एक लावारिस बैग ने परेशानी बढ़ा दी. बैंक में भीड़ नियंत्रित करने के लिए तैनात पुलिस ने थाना को इसकी सूचना दी.

लाइन में लगे लोग बैग में 500 और 1000 हजार के नगदी होने की चर्चा कर रहे थे. पुलिस आयी और बैग लेकर थाना चली गयी. बैग की जांच करने पर दो सेट पुरानी पुलिस की वर्दी मिली. जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ का सिपाही उक्त बैग को लाइन में रख कर बस स्टैंड चला गया और सो गया. डीएसपी अजीत कुमार विमल ने बताया कि बैग थाना में रखा हुआ है. बैग लाइन में छोड़ने वाले की तलाश जारी है.

कॉलेज को स्थायी मान्यता के लिए विस में मामला उठाऊंगा : विधायक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola