घाटशिला के तीन मजदूरों की तमिलनाडु में मौत

Published at :14 Nov 2016 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
घाटशिला के तीन मजदूरों की तमिलनाडु में मौत

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र की बनकाटी पंचायत के पुराना बनकाटी गांव निवासी तीन मजदूरों की तमिलनाडु के काठपानी में हुए एक हादसे में मौत हो गयी. मजदूरों के परिजनों के पास उनके शव लाने जाने के लिए भी पैसे नहीं हैं. इससे परिजनों के सामने परेशानी पैदा हो गयी है. गांव के भुसू टुडू […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र की बनकाटी पंचायत के पुराना बनकाटी गांव निवासी तीन मजदूरों की तमिलनाडु के काठपानी में हुए एक हादसे में मौत हो गयी. मजदूरों के परिजनों के पास उनके शव लाने जाने के लिए भी पैसे नहीं हैं. इससे परिजनों के सामने परेशानी पैदा हो गयी है. गांव के भुसू टुडू (45),

बुधु टुडू (35) और भीम सेन मुर्मू (25) की मौत बोरिंग वाहन की चपेट में आने से होने की सूचना परिजनों को मिली है. भुसू टुडू के भाई रामदास टुडू ने बताया कि भुसू का एक पुत्र है, जो गांव से बाहर रहता है. मृतक बुधु टुडू की पत्नी निशो काफी परेशान है. बुधु टुडू का एक पुत्र है. दूसरी ओर, मृतक भीम सेन मुर्मू की पत्नी गांव में नहीं है.

घाटशिला के तीन मजदूरों…
मां मुगली मुर्मू पुत्र की मौत के बाद परेशान है. इस मामले को लेकर मुखिया ठाकुर प्रसाद मार्डी और पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि उमा कांत रजक ने मृतक के परिजनों के साथ अनुमंडलाधिकारी सुशांत गौरव से भेंट की. एसडीओ ने परिजनों को आश्वासन दिया कि इस मामले में जिला से पहल की जा रही है. पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के साथ मृतकों के कुछ परिजन तमिलनाडु ट्रेन से जायेंगे और मृतकों का शव लेकर गांव आयेंगे.
मजदूरों के परिजनों के पास तमिलनाडु जाने के लिए भी पैसे नहीं
पुराना बनकाटी निवासी तीनों लोग बोरिंग वाहन की चपेट में आ गये थे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola