ट्रेन गुजर गयी, ट्रैक के बीच में सुरक्षित रही बिटिया

Published at :14 Nov 2016 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन गुजर गयी, ट्रैक के बीच में सुरक्षित रही बिटिया

चाकुलिया. बच्ची संग जा रही सीआइएसएफ जवान की पत्नी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत मां के शव के दोनों पांव के बीच सुरक्षित थी एक वर्षीय मीनाक्षी जीआरपी ने जख्मी बच्ची को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया चाकुलिया : चाकुलिया स्टेशन से पूर्व डाउन लाइन पर चरितार्थ हो गया कि जाको राखे […]

विज्ञापन

चाकुलिया. बच्ची संग जा रही सीआइएसएफ जवान की पत्नी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

मां के शव के दोनों पांव के बीच सुरक्षित थी एक वर्षीय मीनाक्षी
जीआरपी ने जख्मी बच्ची को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया
चाकुलिया : चाकुलिया स्टेशन से पूर्व डाउन लाइन पर चरितार्थ हो गया कि जाको राखे साईंया, मार सके न कोई. रविवार को हुआ कुछ ऐसा कि प्रखंड की चालुनिया पंचायत के कांटाबानी गांव के सीआइएसएफ जवान जयंत मुर्मू की पत्नी मुगली मुर्मू (29) अपनी एक साल की बच्ची मीनाक्षी के साथ डाउन अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गयी. मुगली मुर्मू की मौत हो गयी. मगर उसकी मासूम पुत्री मीनाक्षी दोनों ट्रैक के बीच बाल-बाल बच गयी. ट्रेन उसके उपर से गुजर गयी. उसे मामूली चोट आयी. जीआरपी ने बच्ची को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया. वह खतरे से बाहर है.
जीआरपी के प्रभारी ओसी बिमलेश्वर कुमार सिंह ने बताया कि चाकुलिया स्टेशन से पूर्व दिशा में डाउन लाइन पर पोल संख्या 182/48 और 182/17 के बीच ट्रेन की चपेट में आकर मुगली मुर्मू नामक महिला की मौत हो गयी. महिला का शव रेलवे ट्रैक पर ही पड़ा हुआ था. महिला के शव के दोनोंं पैर के बीच दब कर बच्ची बेहोश पड़ी हुई थी. बच्ची को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया. जीआरपी ने महिला के शव को कब्जे में कार्यालय ले आयी. जीआरपी ने बताया कि महिला के शव का पोस्टर्माटम 15 नवंबर को किया जायेगा. शव को परिजनों को सौंप दिया जायेगा. महिला की मौत की सूचना पाकर उसके परिजन जीआरपी कार्यालय पहुंचे और बच्ची को अपने पास ले लिया. परिजनों ने बताया कि मुगली अपने बच्ची को लेकर चाकुलिया के लिए घर से निकली थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola