एसडीओ ने बालू से लदा ट्रैक्टर जब्त किया, मालिक हिरासत में

Published at :15 Sep 2016 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ ने बालू से लदा ट्रैक्टर जब्त किया, मालिक हिरासत में

बहरागोड़ा : घाटशिला के अनुमंडलाधिकारी संतोष कुमार गर्ग ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर (ओआर 11 सी 418) को बहरागोड़ा-चौरंगी सड़क से जब्त किया. ट्रैक्टर के चालक और मजदूर भाग निकले. अनुमंडलाधिकारी के अंगरक्षक ने चालक को पकड़ने के लिए खदेड़ा, मगर वह भाग निकला. ट्रैक्टर मालिक असीम दास को हिरासत में लिया गया. पुलिस पहुंची […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : घाटशिला के अनुमंडलाधिकारी संतोष कुमार गर्ग ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर (ओआर 11 सी 418) को बहरागोड़ा-चौरंगी सड़क से जब्त किया. ट्रैक्टर के चालक और मजदूर भाग निकले. अनुमंडलाधिकारी के अंगरक्षक ने चालक को पकड़ने के लिए खदेड़ा, मगर वह भाग निकला. ट्रैक्टर मालिक असीम दास को हिरासत में लिया गया. पुलिस पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर थाने लायी.

अनुमंडलाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज होगी. जानकारी के मुताबिक बालू लदे ट्रैक्टर ने अनुमंडलाधिकारी के वाहन को पास नहीं दिया. अंगरक्षक ने ट्रैक्टर रोकने का इशारा किया, तो चालक तेज गति से ट्रैक्टर लेकर भागने लगा. मोहनपुर के पास ट्रैक्टर को पकड़ा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola