ग्रामीणों ने की डीलर की शिकायत

Published at :07 Apr 2016 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने की डीलर की शिकायत

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की भातकुंडा पंचायत के सांढ़पुरा के ग्रामीणों ने बुधवार को तपन बेरा के नेतृत्व में अंचल कार्यालय में सीओ सह प्रभारी एमओ गणेश महतो को आवेदन देकर डीलर कृष्णा हेंब्रम के खिलाफ शिकायत की. कहा गया कि डीलर ने जनवरी और फरवरी का चावल उठाव किया, लेकिन कार्डधारियों के बीच वितरण […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की भातकुंडा पंचायत के सांढ़पुरा के ग्रामीणों ने बुधवार को तपन बेरा के नेतृत्व में अंचल कार्यालय में सीओ सह प्रभारी एमओ गणेश महतो को आवेदन देकर डीलर कृष्णा हेंब्रम के खिलाफ शिकायत की. कहा गया कि डीलर ने जनवरी और फरवरी का चावल उठाव किया, लेकिन कार्डधारियों के बीच वितरण नहीं किया है. यह जांच का विषय है. ग्रामीणों ने प्रभारी एमओ से मामले की जांच कर डीलर पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है.

श्री महतो ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे लाभुकों के बीच दो माह का चावल का वितरण करवायेंगे. चावल वितरण नहीं किया गया तो डीलर पर कार्रवाई की जायेगी. इस अवसर पर खोगेन महतो, चारू पातर, हेम महतो, तारा महतो, अरूण कुमार महतो, गणेश महतो, समेत अन्य कार्डधारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola